फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaya bachchan may be announced as SP candidate for rajya sabha

जया बच्चन होंगी सपा की राज्यसभा उम्मीदवार, नरेश अग्रवाल व किरनमय नंदा को लगा झटका

Wed, 07 Mar 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Mar 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
jaya bachchan may be announced as SP candidate for rajya sabha
जया बच्चन - फोटो : amar ujala

राज्यसभा चुनाव के लिए जया बच्चन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी होंगी। सपा ने अधिकृत तौर पर उनकी उम्मीदवारी का एलान नहीं किया है लेकिन पार्टी नेता इसकी पुष्टि कर रहे हैं। जया बच्चन को प्रत्याशी बनाए जाने से नरेश अग्रवाल और किरनमय नंदा को झटका लगा है। ये दोनों नेता राज्यसभा जाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे।

विज्ञापन


जया बच्चन सपा की मौजूदा राज्यसभा सदस्य हैं। उनके अलावा किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, दर्शन सिंह यादव, चौधरी मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी का कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो रहा है। विधानसभा में अपनी सदस्य संख्या के बल पर सपा राज्यसभा में केवल एक सदस्य को भेज सकती है। सपा ने काफी जद्दोजहद के बाद आखिर अभिनेत्री जया बच्चन के नाम को हरी झंडी दी है। जया बच्चन महिला होने के साथ ही निर्विवाद और सेलीब्रेटी भी हैं।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को उनकी उम्मीदवारी की अधिकृत घोषणा हो सकती है। अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ ही वह मुलायम सिंह यादव की भी पसंद है। हालांकि, जया राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहती लेकिन विधानसभा चुनाव में उन्होंने डिंपल के साथ कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। वह सपा के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रही हैं। अखिलेश और डिंपल से निजी रिश्तों ने उनकी उम्मीदवारी को पुख्ता किया है। उनकी उम्मीदवारी से नरेश अग्रवाल को झटका लगा है। दरअसल, नरेश अग्रवाल को रामगोपाल यादव का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

ममता बनर्जी ने दिया था जया को ऑफर

jaya bachchan may be announced as SP candidate for rajya sabha

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जया बच्चन को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया था। कहा था कि यदि उन्हें यूपी से मौका नहीं मिला तो वह पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजने के लिए तैयार हैं। समझा जाता है कि अखिलेश यादव ने करीब दस दिन पहले ममता बनर्जी से बात कर उन्हें आश्वस्त किया था कि जया बच्चन को फिर से अपना उम्मीदवार बना रहे हैं। जया बच्चन की सदस्यता 3 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

अंबेडकर की राह आसान बनाएगी सपा
यूपी में सपा के 47 विधायक हैं इसलिए पार्टी का एक ही राज्यसभा सदस्य चुना जा सकता है। इसके बावजूद कुछ विधायक बच जाते हैं। सपा-बसपा में लोकसभा उपचुनाव के लिए हुए समझौते के बाद माना जा रहा है कि बसपा के 19 विधायकों के साथ सपा के शेष विधायक बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर की राह आसान बनाएंगे। कांग्रेस भी अंबेडकर का समर्थन कर सकती है। एक विधायक वाला रालोद पहले ही सपा-बसपा के समर्थन की घोषणा कर चुका है।

अमर ने कसा सपा व बच्चन परिवार पर तंज
जया बच्चन की उम्मीदवारी पर सांसद अमर सिंह ने इशारों ही इशारों में सपा और बच्चन परिवार पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया, राज्यसभा चुनाव के लिए नवीनतम उम्मीदवारी साबित करती है कि पार्टी सभी पनामा पेपर समाजवादी जन्नत में रखने की शौकीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed