{"_id":"58faf3714f1c1b4b168b486c","slug":"javeed-ahmed-tweets-before-leaving-the-post-of-up-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डीजीपी का पद छोड़ते वक्त ये ट्वीट कर गए जावीद अहमद, आपने पढ़ा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डीजीपी का पद छोड़ते वक्त ये ट्वीट कर गए जावीद अहमद, आपने पढ़ा?
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Apr 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
नए डीजीपी का स्वागत करते जावीद अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मुझे बतौर डीजीपी लगभग 16 महीने काम करने का मौका मिला। इस दौरान जनता का न सिर्फ पुलिस पर भरोसा बढ़ा बल्कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आई। मैं बतौर डीजीपी अपने कार्यकाल से संतुष्ट हूं।
विज्ञापन
डीजीपी रखना या न रखना सरकार का काम है।’ यह कहना है निवर्तमान डीजीपी जावीद अहमद का। उन्होंने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कहा कि कई मौकों पर बड़ी चुनौतियां सामने आईं, जब अराजक तत्वों ने अशांति फैलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
जावीद अहमद ने फतेहपुर, आजमगढ़, बिजनौर, वाराणसी, सहारनपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस अगर समय से सक्रिय नहीं हुई होती तो वहां बड़ी घटनाएं हो सकती थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक सबसे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष विधानसभा आम चुनाव कराया जिसके लिए हमारी फोर्स काबिले तारीफ है। पुलिस के लिए नए आवास, उनके बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए सरकार से मैंने भरपूर पैरवी की और पुलिस वेलफेयर के लिए ईमानदारी से काम किया।
मैंने अपना कार्यभार छोड़ दिया है, कल डीजी पीएसी के पद पर जॉइन करूंगा। नए डीजीपी को मेरी शुभकामनाएं।
ट्वीट कर दी कार्यभार छोड़ने की जानकारी
As I hand over charge I salute all UP police ranks for being my humsafar. Your sweat and blood brings security to UP. Proud of you. JAI HIND
— Javeed (@javeeddgpup) April 21, 2017
डीजीपी ने ट्वीट कर कहा, मैं डीजीपी का कार्यभार छोड़ रहा हूं। डीजीपी के कार्यकाल के दौरान हमसफर रहे सभी पुलिस कर्मियों को सलाम करता हूं। अपने खून-पसीने से प्रदेश को सुरक्षा दी, इसके लिए मुझे आप सब पर गर्व है। जय हिंद।