{"_id":"d63d0d5e356177e56ab660bc2d6cc4ea","slug":"javed-usmani-comments-on-bureaucrats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के प्रमुख सचिव बोले, 'धमकाता भी हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के प्रमुख सचिव बोले, 'धमकाता भी हूं'
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव के कृषि विकास के एजेंडे पर हुई कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव जावेद उस्मानी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान जब मुख्यमंत्री से अफसरशाही और काम में लेट-लतीफी होने संबंधी सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब प्रमुख सचिव जावेद उस्मानी देंगे।
जवाब में जावेद उस्मानी ने कहा कि वह अधिकारियों पर सख्ती करते हैं। अफसरशाही कैसे काम करती है, कहां क्या खामियां है, इसे लेकर वह पूरी तरह गंभीर हैं। इसीलिए उनके काम को देखने के लिए वे हर महीने मीटिंग करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह तक कह दिया कि जरुरत पड़ने पर वह अधिकारियों को धमकाते भी हैं और साम, दाम, दंड, भेद आजमाने से भी नहीं चूकते।
और तो और उन्होंने अधिकारियों के बीच भेद डालने की बात भी कुबूल की। इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम अखिलेश यादव ने अपनी सरकारी की खूबियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम अपने तय समय पर ही शुरू होगा।
विज्ञापन