फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   javed jafri uses special tactics for vote

आप के जावेद जाफरी के खास सियासी पैंतरे

Sun, 06 Apr 2014 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 06 Apr 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
 javed jafri uses special tactics for vote

आम आदमी पार्टी से टिकट पाए अभिनेता जावेद जाफरी भले ही राजनीति में नये हो पर वहा वोटरों को लुभाने के तरीके जानते हैं, आते ही उन्होने यह जता दिया है कि उनका एजेंडा आम आदमी को अपने साथ जोड़ने का है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी आम और गरीब लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा था और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया।

अब केजरीवाल की पार्टी ने लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी को टिकट दिया है, उम्मीद की जा रही है कि अगर वोटों का ध्रुरीकरण होता है तो आप को यहां लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

यह था मामला

 javed jafri uses special tactics for vote
शनिवार को जनसंपर्क अभियान पर निकले अभिनेता जावेद जाफरी दोपहर को मोहन मार्केट मोड़ के पास सड़क पर खड़े रिक्शेवाले से हाथ मिलाकर उसे एक हजार रुपये का नोट देते हुये देखे गये।

नजारा देख जैस ही मीडियाकर्मियों की भीड़ उधर घूमी, कैमरे उधर घूमे पहले तो जाफरी और उसके बाद वो रिक्शवाला वहां से खिसक लिया।

मीडियाकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ा तो उसने नाम रामनरेश बताया। इसकेबाद शाम तक उनका प्रचार लालबाग, मौलवीगंज इलाकों में जारी रहा।

पुलिस को नहीं मिली जानकारी

 javed jafri uses special tactics for vote
हालांकि इस बारे में उनके प्रचार जूलूस में साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने ऐसी किसी भी जानकारी से इंकार किया है, जबकि उनके मीडिया प्रभारी बद्री नारायण ने मामले को झूठा बताया है।

उन्होंने कहा कि जावेद लोगों से हाथ मिलाकर छोटे पंफलेट बांट रहे थे, जिसे गलत समझा जा रहा है।

जावेद लखनऊ में रोड शो भी कर चुके हैं लेकिन ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं कर सके ह़ैं।

उन्हें लखनऊ में इलियाज आजमी की जगह टिकट दिया गया है, आजमी काफी कोशिशों बाद भी टिकट नहीं हासिल कर सके।
विज्ञापन

फंस सकते हैं आचार संहिता उल्लंघन मामले में

 javed jafri uses special tactics for vote

जावेद जाफरी आचार संहिता उल्लंघन के घेरे में आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो आम आदमी पार्टी के लिए यह नई बात नहीं होगी क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान 'आप' पर कई इस तरह के मामले दर्ज हुए।

जावेद भले ही भीड़ जुटाने में कामयाब न हो सके हो लेकिन अपने बयानों से वह चर्चा में हैं। उन्होने रोड शो के दौरान बयान दिया था कि उन्हें अल्पसंख्यक शब्द से नफरत है।

जावेद के पहले इलियाज आजमी और लाल बहादुर शास्‍त्री के पोते आदर्श शास्‍त्री को भी लखनऊ से टिकट दिये जाने की चर्चा जोरों पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed