फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jaunpur Intercity will not run for seven days

Lucknow News: सात दिनों तक नहीं चलेगी जौनपुर इंटरसिटी

Sat, 08 Mar 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur Intercity will not run for seven days
रायबरेली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन के आने का इंतजार करते यात्री। 
रायबरेली। प्रतापगढ़ जिले में रेल लाइन दोहरीकरण के लिए होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से एक हफ्ते तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कई ट्रेनें ऐसी हैं, जो जिले से होकर गुजरती हैं। जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी, वहीं अर्चना एक्सप्रेस, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों को दूसरे रास्तों से दौड़ाया जाएगा। इससे ये ट्रेनें भी रायबरेली से होकर नहीं गुजरेंगी। यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के बारे में पता कर लें, ताकि स्टेशन पर पहुंचने के बाद परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

रायबरेली और जौनपुर के बीच रोजाना दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 से 26 मार्च तक सात दिनों तक निरस्त रहेगी। वाराणसी और लखनऊ के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 20 से 26 मार्च तक सात दिनों तक सुल्तानपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन रायबरेली जिले से होकर नहीं गुजरेगी। हावड़ा और अमृतसर के बीच चलने वाली पंजाब मेल 19 से 25 मार्च तक सात दिन सुल्तानपुर के रास्ते दौड़ाई जाएगी, जबकि पटना-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस 22 व 25 मार्च को, जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 19 व 23 मार्च को और पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 21, 23 व 25 मार्च को सुल्तानपुर के रास्ते जाएगी। इससे इन ट्रेनों का संचालन भी रायबरेली जिले से नहीं होगा।
विज्ञापन


बदले रास्ते से आएंगी जनता मेल व पैसेंजर
जनता मेल और पैसेंजर ट्रेनें रायबरेली जरूर आएंगी, लेकिन इन्हें दूसरे रास्तों से लाया जाएगा। पहले से तय रूटों पर न चलने से यात्रियों को दिक्कत होगी। वाराणसी और देहरादून के बीच दौड़ने वाली जनता मेल 20 से 26 मार्च तक जंघऊ-फाफामऊ-ऊंचाहार के रास्ते चलाएंगे। इसके अलावा लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर 24 से 26 मार्च तक और यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 24 मार्च को फाफामऊ-ऊंचाहार के रास्ते चलाया जाएगा। ये ट्रेनें प्रतापगढ़ की ओर नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस 26 मार्च को 45 मिनट देरी से चलाई जाएंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रतापगढ़-पृथ्वीगंज-गौरा रेलखंड में रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाना है। इसीलिए एक हफ्ते तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed