फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Japanese will do 2500 crore rupees investment in Uttar Pradesh.

UP: जापानी उद्योग समूह यूपी में कर सकता है 2500 करोड़ का निवेश, टोक्यो में है मुख्यालय

Sat, 20 Jul 2024 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

यूपी सरकार की उद्योग समर्थित नीतियों से प्रभावित जापान का मारूबेनी कॉरपोरेशन प्रदेश में निवेश कर सकता है। इस समूह का मुख्यालय जापान की राजधानी टोक्यो में है।

विज्ञापन
Japanese will do 2500 crore rupees investment in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर रहा है। वहीं अब तक एक लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए बनाई गईं योगी सरकार की व्यापारिक नीतियों ने विदेशी कंपनियों को भी यहां निवेश के लिए आकर्षित किया है।

विज्ञापन


जापान के प्रमुख उद्योग समूह मारूबेनी कॉर्पोरेशन ने भी यूपी में करीब 2500 करोड़ रुपये (300 मिलियन डॉलर) का निवेश करने में रुचि जताई है। कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने इस संबंध में यूपीडा के अधिकारियों से मुलाकात कर प्रदेश में नेक्स्ट जेनरेशन इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यपाल हुईं नाराज... अव्यवस्था पर अफसरों की लगा दी क्लास, बोलीं- पौधरोपण को आपने गंभीरता से नहीं लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद में लाल बिहारी यादव का नेता प्रतिपक्ष बनना तय, विधानसभा में शिवपाल पर दांव नहीं लगाएगी सपा


मारूबेनी का मुख्यालय टोक्यो में है, जबकि यह विश्व के 65 देशों में कारोबारी गतिविधियों का संचालन करता है। मारूबेनी अनाज और पेपर पल्प के आयात-निर्यात बिजनेस के साथ ही औद्योगिक संयंत्र और विद्युत संयंत्र व्यवसाय में जापान की अग्रणी कंपनी है।

सरकार द्वारा विशेषज्ञ मल्टीनेशनल कंपनियों, संस्थाओं से साझेदारी कर विशेष इंडस्ट्रियल क्लस्टर और पार्क विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें यूपीडा द्वारा उपलब्ध भूमि पर संबंधित संस्था द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और मार्केटिंग का कार्य कराया जाएगा।

इसी मॉडल पर कार्य करने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के लिए मारूबेनी कॉर्पोरेशन ने अपना प्रस्ताव सरकार को दिया है। सरकार की ओर से अनुमोदन मिलते ही कंपनी अपनी परियोजना शुरू करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed