बस से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की आठ जनता एसी बसें ‘जनरथ’ मंगलवार से शुरू हो गईं। इसमें लखनऊ से मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, देवरिया, बरेली।
मुरादाबाद, बलिया, कानपुर, बस्ती, रायबेरली, ऊंचाहार, कुंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर का सफर आसान हो गया है। जनरथ में यात्री वॉल्वो के किराए से लगभग आधे किराये में एसी में सफर कर सकेंगे।
कैसरबाग डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि लखनऊ-हरदोई जनरथ सिर्फ संडीला में रुकेगी। वहीं जब तक स्लीपर सेवा की बसें नहीं आतीं तब तक लखनऊ-मेरठ के बीच एक जनरथ यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेगी।
अवध डिपो के एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि बलिया-कानपुर की दो जनरथ लखनऊ के चारबाग अड्डे से रवाना होकर पहले कानपुर जाएगी। फिर कानपुर से बलिया की सवारी लेकर वाया लखनऊ होकर बलिया को जाएगी।
किस जनरथ की कब, कहां से रवानगी
•लखनऊ-मेरठ चारबाग से शाम 7:30 बजे
•लखनऊ-मेरठ कैसरबाग से रात 8:30 बजे
•मेरठ-लखनऊ सोहराबगेट से रात 8:30 बजे
•लखनऊ-हरदोई कैसरबाग से सुबह 5 बजे एवं 8 बजे
•हरदोई-लखनऊ हरदोई से सुबह 8 एवं पूर्वाह्न 11 बजे
•लखनऊ-देवरिया चारबाग से सुबह 6 बजे
•देवरिया-लखनऊ देवरिया से सुबह 7 बजे
•लखनऊ-वाराणसी चारबाग से सुबह 8 बजे
•वाराणसी-लखनऊ वाराणसी से अपराह्न 3 बजे
•लखनऊ-इलाहाबाद चारबाग से पूर्वाह्न 11 एवं अपराह्न 3 बजे
•इलाहाबाद-लखनऊ इलाहाबाद से शाम 5 एवं रात 10 बजे
•लखनऊ-बलिया चारबाग से रात 9 बजे
•बलिया-लखनऊ बलिया से रात 9 बजे
में स्थापित होने वाले प्रोजेक्ट में 2.70 लाख रुपये की लागत आएगी। केंद्र ने इसके लिए 1.40 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
लखनऊ से किराया
कहां तक रुपये
इलाहाबाद 265
रायबरेली 105
ऊंचाहार 156
कुंडा 194
देवरिया 476
गोरखपुर 410
बस्ती 323
फैजाबाद 203
वाराणसी 404
जौनपुर 324
सुल्तानपुर 201
हरदोई 146
संडीला 71
मेरठ 648
मुरादाबाद 478
बरेली 350