फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janrath bus overturned, 18 passengers slightly injured, one's leg broken

Lucknow News: जनरथ बस पलटी, 18 यात्री मामूली जख्मी, एक का पैर टूटा

Sat, 23 Dec 2023 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Janrath bus overturned, 18 passengers slightly injured, one's leg broken
लखनऊ। अवध डिपो की जनरथ बस शुक्रवार सुबह हरदोई जाते समय रहीमाबाद इलाके में एक बाइक सवार को बचाने के दौरान पलट गई। बस में 31 यात्री सवार थे। इनमें से 18 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। एक यात्री का पैर टूट गया है।
विज्ञापन

अवध डिपो की बस (यूपी 33 एटी 5839) शुक्रवार सुबह 31 सवारियों को लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। साढ़े नौ बजे रहीमाबाद में चांदपुर के पास अचानक बस पलट गई। अवध डिपो के एआरएम सत्यनारायण चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के लिए चालक ने बाएं तरफ बस को मोड़ा तो सड़क चौड़ीकरण के लिए पड़ी मिट्टी से बस फिसलकर पलट गई।
विज्ञापन




एआरएम ने बताया कि सभी यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, बस में सवार रजनीश अंबेडकर के मुताबिक रिजवान नामक यात्री का पैर टूट गया है। इसके अलावा सरोजनी, कुलदीप, अनवर अली, गुलाब चंद, सुदामा, रोहन, जगलाल समेत 18 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एआरएम ने बताया कि बस में चालक पंकज कुमार प्रथम और कंडक्टर श्यामसुंदर था। कंडक्टर को भी चोट आई है। हालांकि मौके पर चालक नहीं मिला। उसका फोन भी स्विच ऑफ है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह मौके से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed