फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janata Hospital was running illegally

Lucknow News: अवैध तरीके से चल रहा था जनता हॉस्पिटल

Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Janata Hospital was running illegally
लखनऊ। गुडंबा रिंग रोड पर आदिलनगर स्थित जनता हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग के सह पर अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। अस्पताल का पंजीकरण तक नहीं था। आवेदन करके अस्पताल का संचालन शुरू हो गया था। इसका खुलासा एडी के जरिये जांच में हुआ है।
विज्ञापन

विकासनगर के आनंद कुमार गौतम की पत्नी सुषमा देवी (28) को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर जनता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंद हॉस्पिटल की डॉ. रूपाली ने ऑपरेशन किया था। पति आनंद ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से टांकों से खून रिस रहा था। डॉक्टर व नर्स ने लापरवाही बरती थी। हालत बिगड़ने पर प्रसूता को दूसरे निजी अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रसूता की मौत अधिक रक्तस्त्राव होने से हुई है। वहीं, सीएमओ आफिस जरिये अभी तक जांच शुरू नहीं कराई गई थी। कोई भी अधिकारी अवैध अस्पताल झांकने तक नहीं गया था। ऐसे में संचालक धड़ल्ले से अस्पताल चला रहा था।
विज्ञापन

इमरजेंसी में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला
एडी मंडल मंगलवार को टीम के साथ जनता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्हें इमरजेंसी में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला। वहां बीएमएस विधा का डॉक्टर ईएमओ बना बैठा था। टीम ने अस्पताल का पंजीकरण मांगा, तो वह नहीं दिखा पाया। संचालक ने आवेदन करने की बात कही। संचालक के पास डॉक्टरों के पैनल की लिस्ट भी नहीं थी। फायर व प्रदूषण एनओसी भी नहीं मिली। ओटी में भी तमाम खामियां मिलीं। टीम ने अब नोटिस जारी किया है और प्रसूता का सिजेरियन कराने वाली डॉक्टर व बेहोशी के डॉक्टर को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed