{"_id":"5e37d8aa8ebc3e57e4317f5e","slug":"jan-seva-kendra-sanchalak-get-shot-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बैंक की फ्रेंचाइजी चला रहे जनसेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, नगदी लेकर हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बैंक की फ्रेंचाइजी चला रहे जनसेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, नगदी लेकर हो गए फरार
Mon, 03 Feb 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान घायल प्रमोद पांडेय।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कोड़री चौराहा पर बाइक सवार लुटेरों ने बैंक फ्रेंचाइजी चला रहे जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दी और नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतिपुर मजरे देनू पांडे का पुरवा निवासी प्रमोद कुमार पांडे (30) पुत्र रमापति पांडे कोड़री चौराहा पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। जो बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शांतिपुर से संबंधित है।
विज्ञापन
सोमवार करीब 11:00 बजे पल्सर सवार दो युवक आए और बिना किसी पूछताछ के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रमोद कुमार पांडे के ऊपर फायर किया। गोली प्रमोद के पेट में दाहिनी ओर लगी।
विज्ञापन
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल प्रमोद को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्राहकों को पेमेंट देने के लिए प्रमोद ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा शांतिपुर से एक लाख से ज्यादा की रकम निकाल कर ग्राहक सेवा केंद्र रखा था। बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए। घायल प्रमोद पांडे की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया है।