फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jammu train cancelled but still tickets were sold

Lucknow News: जम्मू की ट्रेन निरस्त, फिर भी बेचते रहे टिकट

Thu, 28 Aug 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jammu train cancelled but still tickets were sold
जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन


लखनऊ। जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात के बाद कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनें अब जम्मू तक नहीं जाएंगी। ऐसे में यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। कुछ ऐसे यात्री भी हैं जो बड़ी मुश्किल से जम्मू से वापस लाैट सके हैं। कुछ ने बताया कि वह मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे, लेकिन यात्रा पर रोक लगने से उन्हें वापस लौटना पड़ा।



यात्री इस बात से भी नाराज थे कि ट्रेनें निरस्त होने के बावजूद रेलवे प्रशासन जम्मू के लिए जनरल टिकटों की बिक्री कर रहा है। टिकट लेने के बाद यात्रियों को इस बात की जानकारी हुई कि ट्रेन निरस्त है।
विज्ञापन


के चारबाग स्टेशन पर फंसे यात्री खासे परेशान दिखे। बदले हालात के कारण मंजिल तक न पहुंच पाने की चिंता उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। कुछ ऐसे भी यात्री यहां स्टेशन पर मिले जो काफी मुश्किल से जम्मू से यहां पहुंचे। इनमें काफी संख्या उन लोगों की थी जो या तो परिवार अथवा मित्रों के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे या फिर दर्शन कर लौटे थे। कुछ ऐसे भी यात्री मिले जो अपने घर अथवा मेहनत मजदूरी के लिए वहां जाने की तैयारी कर स्टेशन पहुंचे थे। खास बात यह रही कि ट्रेन भले ही जम्मू तक नहीं गईं, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से वहां का जनरल टिकट यात्रियों को दिया जाता रहा। प्लेटफार्म पहुंचे यात्रियों को भी रेलवे प्रशासन ने यह बताने तक की जहमत नहीं गवारा की कि संबंधित ट्रेन जम्मू तक नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




000

मेरा घर जम्मू में है। बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू जाने के लिए स्टेशन आया हूं। मैंने यह तो सुना है कि बारिश से वहां हालात बिगड़ गए हैं, लेकिन टिकट लेते समय रेलवे के कर्मचारी ने यह नहीं बताया कि ट्रेन जम्मू तक नहीं जाएगी। टिकट लखनऊ से जम्मू तक का दिया है। अब कैसे अपने घर पहुंचेंगे, ये चिंता सता रही है।



- अब्दुल बेग, यात्री

000



मैं अपने बेटे के साथ बेगमपुरा एक्सप्रेस से पठानकोट जाने के लिए आया हूं। चारबाग स्टेशन पर यह तो अनाउंस किया जा रहा है कि ट्रेन 5:30 बजे प्लेटफॉर्म पर आएगी, लेकिन एक बार भी यह नहीं बताया गया कि ट्रेन अंबाला तक ही जाएगी। कुछ अन्य लोगों से इसकी जानकारी दी। आगे के सफर को लेकर चिंता है।

- ओमप्रकाश, यात्री



000

मैं अपने क्षेत्र के नौ अन्य लोगों के साथ बहराइच से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकला हूं। बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू जाना था। एक महीने पहले से टिकट बुक करा लिया था। ट्रेन जम्मू तक नहीं जाएगी, इसका रेलवे प्रशासन ने कोई मेसेज तक नहीं दिया। ट्रेन के आने तक भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। अब सभी लोग वापस घर जा रहे हैं।

- बुधराम, यात्री



000

जम्मू से लौटे यात्रियों ने भी बयां किया दर्द



मैं गांव के 14 अन्य लोगों के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए 23 अगस्त को जम्मू गया था। मंगलवार को बारिश से हालात अचानक बिगड़ गए। लगभग सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं। किसी तरह से कोलकाता एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे हैं, अब यहां से बाराबंकी जा रहे हैं।

- शैलेंद्र, सफदरगंज, बाराबंकी



00

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू जा रहे थे। मंगलवार हादसे के बाद जम्मू तक ट्रेन नहीं गई। लुधियाना तक ही गई। जिसके बाद माता रानी के दर्शन किए बिना ही लुधियाना से वापस आना पड़ा है।



- पार्वती, बाराबंकी

000



परिवार के 10 सदस्यों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। बेगमपुरा ट्रेन से वापस लखनऊ आना था। एसी में रिजर्वेशन था। मंगलवार को छह घंटे पहले ही हम जम्मू स्टेशन पहुंच गए। अचानक पता चला कि बेगमपुरा ट्रेन रद्द हो गई। कोलकाता एक्सप्रेस 8:30 बजे जम्मू से लखनऊ जाएगी। तुरंत जनरल टिकट लेकर ट्रेन में बैठकर लखनऊ तक पहुंचे हैं।


- रमाशंकर, जामताली बाजार, प्रतापगढ़




जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। 

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। - फोटो : संवाद

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। 

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। - फोटो : संवाद

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। 

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। - फोटो : संवाद

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। 

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। - फोटो : संवाद

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। 

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। - फोटो : संवाद

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। 

जम्मू की ट्रेन में भीड़ एवं अपनी पीड़ा सुनाते रेल यात्री। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed