फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jalkal will now provide water tankers after taking money

Lucknow News: जलकल अब पैसा लेकर देगा पानी के टैंकर

Sat, 14 Sep 2024 05:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Jalkal will now provide water tankers after taking money
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर व नगर आयुक्त।
नगर निगम कार्यकारिणी में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर



लखनऊ। शहरवासियों को निजी काम के लिए पानी के टैंकर लेने पर शुल्क जमा करना होगा। अभी इसकी कोई दर तय नहीं थी। जलकल विभाग के इस प्रस्ताव को नगर निगम कार्यकारिणी ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी। नगर आयुक्त ने बताया कि 12 घंटे के लिए 500 और 24 घंटे के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा। पार्षद की संस्तुति पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जलकल विभाग के पास 50 टैंकर हैं। पांच हजार से 10 हजार लीटर तक की क्षमता के 30 स्टील के टैंकर खरीदे जाएंगे।



पूर्व सैनिक हटवाएंगे अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने के लिए सभी जोनों में 25-25 पूर्व सैनिक तैनात किए जाएंगे। नगर निगम इनकी भर्ती करेगा। जोन में अतिक्रमण हटाने के लिए जोनल अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। महापौर ने केजीएमयू से एक किमी के दायरे में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू के प्रस्ताव पर पुराने लखनऊ में बिना पंजीकरण के चल रहे ई रिक्शा व उनके चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन






व्यापारियों को राहत, नहीं बढ़ेगा लाइसेंस शुल्क

व्यापारी संगठनों के विरोध के चलते 30 तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का लाइसेंस शुल्क बढ़ाने और 20 तरह के नए प्रतिष्ठानों को लाइसेंस शुल्क के दायरे में लाने का प्रस्ताव कार्यकारिणी ने स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






खुले नाले ढके जाएंगे, जाल लगेंगे

वजीरगंज में नाले में बच्ची के बहने की घटना को लेकर चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि नालों का सर्वे होगा। नाले ढकने का निर्देश अभियंताओं को दिया गया है। सरकटे नाले के खुले भागों पर जाल लगवाया जाएगा।





नए वेंडिंग जोन बनेंगे

दीपावली से पहले नए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। जोनल अधिकारियों से 25 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है। गोमती नगर में मॉडल वेंडिंग जोन बनकर तैयार है। पेपर मिल कालोनी में टेपो स्टैंड के पास आधुनिक वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।





डेढ़ करोड़ से स्मार्ट होंगे स्कूल

नगर निगम के स्कूलों को राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई है। इससे छह विद्यालयों में स्मार्ट स्क्रीन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।






हेल्थ एटीएम की रिपोर्ट देंगे जोनल

स्मार्ट सिटी योजना से बनाए गए सभी हेल्थ एटीएम की यथास्थिति परखने, उनकी देखरेख कर सुचारू रूप से संचालन को लेकर निर्देशित किया गया। जोनल अधिकारियों से इनकी स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है।



-----



33 वार्डों में लायन को मिला सफाई का काम

33 वार्डों में सफाई का काम लायन सिक्योरिटी को दिया गया है। इसे लेकर हुए विवाद के बाद जांच कर कार्यकारिणी ने यह मंजूरी दी।



यह प्रस्ताव भी हुए पास



सरस्वती कल्याण मंडप ग्राम मोइनुद्दीनपुर शिव मंदिर नौवा खेड़ा के रखरखाव व किराया दर तय करने को दी गई मंजूरी।



नगर आयुक्त की 25 करोड़ रुपये की निधि से नाले-नालियों को कवर करने, पुलिया की मरम्मत जैसे काम होंगे।



मुंशीपुलिया में सीवर की समस्या के निस्तारण के लिए 21 करोड़ खर्च होंगे।



शमशान घाटों पर व्यवस्थाओं, रेट व अंतिम संस्कार की नियमावली के रेट बोर्ड लगाए जाएंगे।



नगर निगम की सीमा में स्वागत और अभिनंदन के लिए प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।



आईजीआरएस की शिकायत पार्षदों से साझा की जाएगी।



मनकामेश्वर वार्ड में बंदी माता मंदिर द्वार का निर्माण होगा।



मोतीलाल नेहरू चंद्र भानु गुप्त वार्ड में राम कृपा देवी अस्पताल के पास शौचालय बनेगा।



शीतला देवी वार्ड की एलडीए कॉलोनी के पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगेगी।



महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड के मुराद अली लेन अलंकार पार्क में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगेगी।



मौलवीगंज वार्ड-95 के गंगा प्रसार रोड के किनारे छोटा वेंडिंग जोन बनेगा।



दैवीय आपदा में राहत कार्य के लिए आपदा मोचक निधि से खरीद सकेंगे उपकरण।



लेबर अड्डों पर टीन शेड लगाए जाएंगे।

छितवापुर रोड पर नगर निगम स्कूल की जर्जर बिल्डिंग को तोड़कर स्कूल, कल्याण मंडप, पार्क और अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी।



मनकामेश्वर मंदिर चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और कुड़ियाघाट पर पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगेगी।



नेहरू नगर व बरौलिया में एक-एक ट्यूबवेल लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed