फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jalkal employees will also get discount in the rent of Kalyan Mandaps.

Lucknow News: जलकल कर्मचारियों को भी मिलेगी कल्याण मंडपों के किराये में छूट

Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jalkal employees will also get discount in the rent of Kalyan Mandaps.
नगर निगम जलकल कर्मियों को देगा छूट।
लखनऊ। नगर निगम की तरह जलकल कर्मचारियों को भी नगर निगम के कल्याण मंडपों के किराये में छूट दी जाएगी। नगर निगम कार्यकारिणी ने इसका प्रस्ताव पास कर चुकी है। अब जलकल महाप्रबंधक की ओर से इसका आदेश जारी करने की मांग की गई है और एक पत्र भी नगर आयुक्त को लिखा गया है। इस छूट का लाभ जलकल के दो हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन

पहले जलकल के कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलती थी। जलकल कर्मचारियों की ओर से मांग की गई तो 23 सितंबर को हुई नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में प्रस्ताव लाकर उसे पास किया गया, जिसके बाद जलकल के सेवारत कर्मचारियों को भी नगर निगम कर्मचारियों की तरह कल्याण मंडप की बुकिंग कराने पर किराये में 75 प्रतिशत की छूट और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव पास किया गया। जलकल महाप्रबंधक की ओर से इसका आदेश जारी करने की मांग की गई है। शहर में नगर निगम के अलग-अलग इलाकों में 12 कल्याण मंडप-सामुदायिक केंद्र हैं।
विज्ञापन

गृहकर में भी मिल रही छूट
जलकल कर्मचारी भी नगर निगम कर्मचारियों की तरह गृहकर जमा नहीं करते हैं। उन्हें भी इससे मुक्त किया गया है। इसके लिए शर्त यह रहती है कि कर्मचारी का अपना मकान हो। छूट की सुविधा सिर्फ एक ही मकान पर दी जाती है। एक से अधिक मकान पर छूट का लाभ दूसरे मकान पर नहीं दिया जाता है। सीवर और जलकर से छूट जलकल कर्मचारियों को पहले से मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यहां हैं नगर निगम के कल्याण मंडप व सामुदायिक केंद्र
महानगर, विकास नगर सेक्टर-एक, सेक्टर- चार, पटेल पार्क बड़ा चांदगंज, मनकामेश्वर वार्ड, राजेंद्र नगर, सुदर्शनपुरी, पुराना किला में दो, मानसरोवर योजना, जियामऊ, गनेशगंज।



Iजलकल का विलय नगर निगम में हो चुका है ऐसे में जलकल के कर्मचारी नगर निगम के ही कर्मचारी हैं। अभी नगर निगम के जो भी कर्मचारी हैं, उन्हें छूट दी जा रही है। पूर्व में कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही जारी हो चुकी है, तो अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को जरूरत है फिर जारी कर दिया जाएगा।I
I- अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article