{"_id":"5db04ad48ebc3e015255b174","slug":"jal-shakti-minister-mahendra-singh-s-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पावर में आत्मनिर्भर बनेगा जलशक्ति मंत्रालय: कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पावर में आत्मनिर्भर बनेगा जलशक्ति मंत्रालय: कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह
Wed, 23 Oct 2019 06:19 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 23 Oct 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह
- फोटो : amar ujala
जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि जल शक्ति विभाग के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हम खुद अपना सोलर पावर जनरेट करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग पीपीपी मॉडल पर अपने सोलर पावर प्लांट लाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय के पास चार लाख एकड़ जमीन, 92 जलाशय व 75 हजार किलोमीटर नहरे हैं। बिना एक पैसे की पूंजी लगाए विभाग ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम नई उत्पादित बिजली ऊर्जा विभाग को देंगे। हमारे साथ काम करने के लिए कई कंपनियां तैयार हैं। हम 15 से 20 सालों का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर खेत को पानी, हर घर नल से जल योजना पर काम कर रहे हैं।