{"_id":"bad01d977b88ab0d279372ebe04f1bc0","slug":"jai-ho-tax-free-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान को 'सैफई डांस' का मिला गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान को 'सैफई डांस' का मिला गिफ्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 02 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने अभिनेता सलमान खान की फिल्म जय हो को तीन माह के लिए टैक्स फ्री कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोहेल खान प्रोडक्शन इस फिल्म के 200 प्रिंट को प्रति सप्ताह टैक्स फ्री चला सकती है। प्रमुख सचिव मनोरंजन कर बीरेश कुमार ने इस संबंध में शनिवार को शासनादेश जारी कर दिया।
प्रदेश में इसके पहले माधुरी दीक्षित अभिनीत फिल्म डेढ़ इश्किया को टैक्स फ्री किया जा चुका है।सलमान खान की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है।
सलमान के सैफई महोत्सव में जाने के बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई थी कि उनकी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म को टैक्स फ्री किया जा सकता है।
शासनादेश के मुताबिक उप्र में एक सप्ताह में 200 से अधिक फिल्म के प्रिंटों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
एक सप्ताह में इतने प्रिंटों को यदि नहीं दिखाया जाता है तो शेष बचे प्रिंटों को आगे के दिनों में टैक्स फ्री दिखाने की अनुमति होगी।