फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jagdambika Pal said Complaints received continuously on Wakf lands After JPC meeting on Wakf Amendment Act

UP: वक्फ संशोधन अधिनियम पर जेपीसी की बैठक संपन्न, जगदंबिका पाल बोले- वक्फ जमीनों पर लगातार मिल रही शिकायतें

Tue, 21 Jan 2025 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 04:48 PM IST
सार

वक्फ संशोधन अधिनियम पर जेपीसी की बैठक संपन्न हो गई है। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि वक्फ जमीनों पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। 

विज्ञापन
Jagdambika Pal said Complaints received continuously on Wakf lands After JPC meeting on Wakf Amendment Act
जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर जेपीसी की बैठक संपन्न गई है। जेपीसी बिल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और संगठनों से सुझाव और आपत्तियां ली गईं। बैठक में जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, जेपीसी के सदस्य असदुद्दीन ओवैसी समेत 11 सदस्य शामिल हुए। 

विज्ञापन


इसमें खासतौर पर शिया सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चैयरमैन अली जैदी, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना सुफियान निजामी, जमाते इस्लामी, मिली काउंसिल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी जेपीसी से मुलाकात करने पहुंचे।

विज्ञापन

बिल के संबंध में लंबी चर्चा हुई थी

जेपीसी कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल का लखनऊ में यह दूसरा दौरा था। इससे पहले लखनऊ दौरे के दौरान मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरू और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी। जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली और मौलाना सैफ़ अब्बास से बिल के संबंध में लंबी चर्चा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक के बाद जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा यह कानून बेहतरी के लिए आ रहा है। बताया कि लखनऊ में आज हमारी आखिरी बैठक है। इससे पहले वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर विभिन्न राज्यों में बैठक कर चुके हैं। आज की बैठक में मंत्री दानिश आजाद अंसारी, मंत्री ओपी राजभर सहित विभिन्न लोगों से बातचीत हुई। शिया सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड की बात सुनी गई। 

वक्फ की संपत्ति होने का क्लेम किया जा रहा

बैठक में यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमने बड़े व्यापक ढंग से अपना सर्वे किया है। अभी तक यूपी में वक्फ की संपत्तियों का कोई डाटा नहीं था। कोई आंकड़े नहीं थे। कितनी पंजीकृत है, कितनी गैर पंजीकृत है? यूपी की कितनी संपत्ति इंमोज कर रखी है। कितनी औसा संपत्ति है, जो सरकारी है और उसे वक्फ की संपत्ति होने का क्लेम किया जा रहा है। यूपी सरकार ने कहा कि जो सच्चर कमेटी ने कहा था कि 60 संपत्तियां सरकार की हैं।    

कहा कि बैठक में शहर के अल्पसंख्यकों का नेतृत्व करने वाले सभी लोगों के साथ अच्छे माहौल में चर्चा हुई। कहा कि 24-25 के बाद हम अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। कहा कि ऐसी रिपोर्टर देंगे, जिसमें वक्फ का जो मुख्य उद्देश्य होता था कि महिलाओं की मदद हो सके, चैरिटेबल उद्देश्य हो। कहा कि कोई व्यक्ति जब अपनी संपत्ति को वक्फ करता हा तो उसका उद्देश्य होता है कि महिलाओं को, खवातीन को, बच्चों को, विधवाओं को मदद मिल सके। शिक्षा, स्वास्थ्य या अन्य तरीके से मदद की जा सके। 

कमेटी बनाकर कस्टीट्यूड करेगी सरकार

जेपीसी अध्यक्ष कहा कि आज के दौर में लगभग हर रोज शिकायतें आती हैं कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग नहीं हो रहा है। कहा कि कई संपत्तियों का वक्फ होना था। लेकिन बाद में कुछ दूसरा हो जाता है। पीलीभीत में पांच हजार एकड़ जमीन है। कहीं एक जमीन 70 हजार एकड़ की है। इस पर सरकार ने कहा है कि हम कमेटी बनाकर इसे कस्टीट्यूड करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed