{"_id":"5e43ccb98ebc3ee5e642e0c0","slug":"jaam-during-protest-of-farmers-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः किसानों के प्रदर्शन से लगा दस किमी. लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः किसानों के प्रदर्शन से लगा दस किमी. लंबा जाम
Wed, 12 Feb 2020 03:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Feb 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के प्रदर्शन के चलते मंगलवार देर रात लखनऊ में रायबरेली रोड पर दस किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे राहगीरों के वाहन रेंगने को मजबूर हुए। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान मोहनलालगंज ब्लॉक पर धरना दे रहे थे। देर शाम तक किसानों से मिलने कोई बड़ी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इससे नाराज किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुआई में मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। मोहनलालगंज तहसील प्रशासन की लापरवाही का नतीजा राहगीरों को झेलना पड़ा। किसानों के पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली तक पहुंचने के दौरान दस किमी लंबा चौड़ा जाम लग गया।
विज्ञापन
इससे तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसान यूनियन के नेताओं की प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से मोबाइल पर वार्ता कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे आकर मिले। इसके बाद किसान नेताओं ने प्रदर्शन वापस ले लिया। रात आठ बजे के बाद आवागमन सामान्य हो पाया।
विज्ञापन