{"_id":"68571c292c6804f5f10b2387","slug":"itms-camera-sent-alert-the-car-of-the-cab-driver-accused-of-robbery-is-in-the-city-police-caught-it-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1260780-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीएमएस कैमरे ने भेजा अलर्ट... शहर में है लूट के आरोपी कैब चालक की कार, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीएमएस कैमरे ने भेजा अलर्ट... शहर में है लूट के आरोपी कैब चालक की कार, पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में लगे आईटीएमएस कैमरों की मदद से शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अमौसी एयरपोर्ट से आलमबाग बस अड्डे पहुंचे आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी आलमगीर अहमद का गत 12 जून की सुबह बैग लूटकर भागे कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी आनंद सिंह के रूप में हुई है।
आलमगीर अहमद 12 जून की सुबह सऊदी अरब की फ्लाइट से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से आलमबाग बस अड्डे के लिए उन्होंने कैब बुक की थी। कैब चालक आलमबाग बस अड्डे पर उन्हें कैब से उतारते वक्त उनका बैग लूट ले गया था। बैग में 11 हजार रुपये, सऊदी अरब का डीएल, आधार कार्ड व तीन मोबाइल फोन रखे थे। इस मामले में 20 जून को पीड़ित ने आलमबाग थाने में लूट का केस दर्ज कराया था। उन्होंने कैब का नंबर भी पुलिस को दिया। शहर में लगे आईटीएमएस कैमरे की मदद से शनिवार को पुलिस को अलर्ट मिला कि उक्त कार कैंट के जगदीश प्रसाद चौराहे के पास मौजूद है। इस सूचना पर आलमबाग पुलिस ने कार को टुनटुनिया फाटक के पास घेराबंदी करते हुए रोक लिया और कैब चालक आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 3280 रुपये, एक आधार कार्ड, सउदी अरब का डीएल और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।