{"_id":"67eef0c0d66488ae68062389","slug":"iti-68-students-selected-in-tata-motors-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1142543-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई: टाटा मोटर्स में 68 विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई: टाटा मोटर्स में 68 विद्यार्थियों का चयन
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। टाटा मोटर्स लखनऊ में भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को आईटीआई अलीगंज परिसर में हुआ। इसमें 81 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के बाद शाम को परिणाम जारी किया गया। इसमें 68 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
आईटीआई अलीगंज के प्लेसमेंट अधिकारी मजहर हुसैन के मुताबिक, टाटा मोटर्स लखनऊ में 68 विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। ये भर्ती पढ़ो और कमाओ के तहत संपन्न कराई गई है। चयनित विद्यार्थियों को मैट्रिक डिप्लोमा कराया जाएगा। इसके बाद इन्हें नियुक्त किया जाएगा। इन्हें 13,480 रुपये मानदेय दिया जाएगा। सभी को आने जाने की सुविधा और कार्य क्षेत्र में कैंटीन की मुफ्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन