फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It will take more money to reassemble property

रीसेल संपत्ति के नामांतरण में अब ज्यादा ढीली होगी जेब

Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
It will take more money to reassemble property
रीसेल में संपत्ति खरीदने के बाद तुरंत नामांतरण नहीं कराया तो अब अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी ने आदेश कर दिया है कि आवेदन के समय के डीएम सर्किल रेट पर निकाली संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत शुल्क देना होगा।
वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश में कहा गया कि 2018 के शासनादेश में नामांतरण को जनहित गारंटी कानून से जुड़े होने के चलते ऑनलाइन किया गया है।
शासनादेश की बिंदु संख्या 1ब में कहा गया कि स्टांप शुल्क जिस मूल्य पर लिया जाता है, उसका एक प्रतिशत लिया जाएगा।
इसका आशय है कि वर्तमान में जिस मूल्यांकन पर स्टांप शुल्क की गणना की जा रही है उसी के आधार पर नामांतरण शुल्क जमा कराया जाए। अभी इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। ऐसे में शासनादेश मुताबिक नामांतरण शुल्क लिया जाए।
आवेदकों की होगी मुसीबत
शासनादेश के बाद से एलडीए नामांतरण के आवेदन ऑनलाइन ले रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि आवेदन के समय ही शुल्क की गणना ऑनलाइन पोर्टल कर देता है। अंतिम रजिस्ट्री में आंकी संपत्ति की कीमत का एक प्रतिशत शुल्क बता दिया जाता है। ऐसे में अगर कोई आवेदन वर्ष 2010 (उदाहरण स्वरूप) में खरीदी संपत्ति का नामांतरण कराने आता है तो ऑनलाइन पोर्टल पर जमा कराया गया शुल्क कम होगा। वहीं, 2021 की दरों को आधार मानते हुए अंतर के नामांतरण शुल्क को जमा कराना होगा। ऐसे में फिर से ऑफलाइन गणना करानी होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन सिस्टम में भी हो बदलाव
आदेश के मुताबिक नामांतरण शुल्क का आकलन ऑनलाइन पोर्टल पर भी आवेदन के समय के डीएम सर्किल रेट के मुताबिक किया जाए। ऐसे में आवेदक को एलडीए में नामांतरण के समय दोबारा ऑफलाइन गणना और एक बार फिर शुल्क जमा कराने के झंझट से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed