{"_id":"5e0ec3f6beab98ea72189d8f","slug":"it-may-rain-in-uttar-pradesh-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बारिश और फिर धूप के बाद शाम तक मौसम ने फिर बदला मिजाज, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बारिश और फिर धूप के बाद शाम तक मौसम ने फिर बदला मिजाज, ठंड बढ़ी
Fri, 03 Jan 2020 04:41 PM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में सुबह हुई बारिश।
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मौसम ने कई बार मिजाज बदला। सुबह सात से बजे से हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया तो दोपहर निकली धूप ने लोगों को राहत दी। हालांकि, शाम होते होते फिर ठंड बढ़ गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसमी उठापठक शनिवार केबाद से सुस्त पड़ने लगेगी, लेकिन 7-8 जनवरी के आसपास एक और मौसमी बदलाव दस्तक दे सकता है।
इसके पहले मौसम ने बृहस्पतिवार रात को गरज-चमक के साथ करवट ली। हवाओं संग आसमान पर छाए बादलों ने लखनऊ में यहां-वहां गरजते हुए लोगों को धीमी-तेज बौछारों से भिगोया।
विज्ञापन
कानपुर रोड, शहीद पथ, कैंट, समेत ट्रांसगोमती केइलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारों ने रात के सिहरन बढ़ाई। इससे पहले बृहस्पतिवार की शुरुआत भले ही हल्के कोहरे के साथ हुई हो, लेकिन दोपहर से धूप ने बीते कई दिनों की गलन भरी ठंड से राहत दी।

Trending Videos
'अधिकतम तापमान कई दिनों बाद सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा'
धूप चटख खिली तो छतों से लेकर पार्कों में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ लोग पहुंचे। धूप का असर रहा कि अधिकतम तापमान कई दिनों बाद सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा। यह 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम पारा बीते तीन दिन में लगभग 8 डिग्री तक चढ़ा तो अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।