Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It is possible to remove objectionable content within 24 to 36 hours.

Lucknow News: आपत्तिजनक कंटेंट को 24 से 36 घंटे के भीतर हटवाना संभव

Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
It is possible to remove objectionable content within 24 to 36 hours.
जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद
लखनऊ। आज के डिजिटल दौर में मोबाइल हर हाथ में है और सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोटो से छेड़छाड़ यानी मार्फिंग का डर भी बढ़ा है लेकिन अगर आपकी तस्वीर के साथ गलत हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस की साइबर विंग हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। डिजिटल दुनिया में चुप न रहें। आपकी चुप्पी टूटेगी तभी अपराधियों का हौसला टूटेगा।
विज्ञापन


यह भरोसा थाना जानकीपुरम के इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं को दिलाया। उन्होंने बताया कि पुलिस तकनीक के मामले में अब अपराधियों से दो कदम आगे है और आपत्तिजनक कंटेंट को 24 से 36 घंटे के भीतर हटवाया जा सकता है। जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क-3 में आयोजित कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ने आईटी एक्ट की धारा 66-ई (निजता का उल्लंघन) और 67 (अश्लील सामग्री का प्रकाशन) की जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि वे Cybercrime.gov.in पर पहचान गुप्त रखते हुए भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इससे दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सकती है और भविष्य में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगेगा। कार्यक्रम में मातृशक्ति सेवा समिति की अध्यक्ष पिंकी शुक्ला, उपनिरीक्षक शिवानी वर्मा समेत 50 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


1930 डायल कर बचाएं अपना रुपया
कार्यक्रम में डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपाय भी साझा किए गए। पुलिस ने आगाह किया कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल कर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दे, तो तुरंत कॉल काट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि साइबर ठगी हो जाए तो गोल्डन ऑवर में 1930 पर कॉल कर सूचना दें, जिससे ठगी की रकम रोकी जा सके।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए आपात व्हाट्सएप नंबर 7570000100 भी साझा किया गया। किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर लोकेशन या संदेश भेजकर तुरंत मदद ली जा सकती है।

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित पार्क में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed