Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It is our responsibility to hand over a clean environment to future generations.

Lucknow News: भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण सौंपना हमारी जिम्मेदारी

Thu, 19 Nov 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to hand over a clean environment to future generations.
लखनऊ। विकास की रफ्तार के बीच पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है। भावी पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सौंपना हम सभी की जिम्मेदारी है। ये बातें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हजरतगंज के एक होटल में आयोजित नेचर टू फ्यूचर एनवायरनमेंटल कॉन्क्लेव में कहीं। कॉन्क्लेव का आयोजन राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सहयोग से नेट ग्रीन फाउंडेशन की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने प्रदेश में ईको-टूरिज्म बोर्ड के गठन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण के साथ ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन का विकास इस प्रकार होना चाहिए कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने जल संरक्षण, पौधरोपण और पर्यावरणीय जागरूकता को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। आईएमआरटी बिजनेस स्कूल के चेयरमैन देशराज बंसल, नैकोफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक अशोक सिंह, पर्यटन विभाग के निदेशक (ईको-टूरिज्म) पुष्प कुमार के. भी मौजूद रहे। आईएएस हीरा लाल ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन



तीन विशेष सत्रों में हुआ विचार-विमर्श
कॉन्क्लेव में तीन सत्रों में विचार-विमर्श हुआ। पहले सत्र में वृक्ष संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरणीय जागरूकता को सामाजिक अभियान बनाने पर बल दिया गया। इसमें इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक कीर्ति विक्रम और पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान शामिल थे। दूसरे सत्र में जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय चुनौतियां और सतत विकास पर चर्चा हुई। तीसरे सत्र में जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण का आधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed