फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It is necessary to follow BIS standards for the quality of products.

Lucknow News: उत्पादों की गुणवत्ता के लिए बीआईएस मानकों का पालन जरूरी

Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to follow BIS standards for the quality of products.
कार्यक्रम में मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

विज्ञापन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानकों का पालन जरूरी है। यह न केवल उत्पादों की विश्वसनीयता बढ़ाएगा, बल्कि उद्योगों की अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान बनाएगा। गोमतीनगर स्थित एक होटल में सोमवार को बीआईएस के 78वें स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।



उन्होंने कहा, बीआईएस ने पिछले 78 वर्षों में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के विजन को साकार करने में बीआईएस का योगदान अतुलनीय है। बीआईएस के शाखा प्रमुख सुधीर बिश्नोई ने कहा, बीआईएस, भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के के तहत कार्यरत एक वैधानिक निकाय है। यह उपभोक्ताओं और उद्योगों दोनों के हित में कार्य करता है। गुणवत्ता मानकों को बढ़ावा देने के लिए बीआईएस उत्पाद प्रमाणन, प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन, हॉलमार्किंग और प्रयोगशाला सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार ने कहा, बीआईएस की भूमिका केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उद्योगों और उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने में भी मदद करता है। जिला प्रशासन, बीआईएस के जागरूकता अभियानों का समर्थन करता है और इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने में पूरा सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed