फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It is difficult to live with respect for daughters in UP said Akhilesh yadav

यूपी में बेटियों का सम्मान से जीना दुश्वार, अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा : अखिलेश

Fri, 16 Oct 2020 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
It is difficult to live with respect for daughters in UP said Akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बेटियों का सम्मानपूर्वक जीना दुश्वार हो गया है। उनके साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। अराजकता का ऐसा तांडव पहले कभी नहीं देखा गया। प्रदेश की जनता पूछती है कि आखिर कितने हाथरस, बलिया, झांसी, बलरामपुर और बाराबंकी कांड दोहराए जाएंगे।  

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अपराध के प्रति मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो में बदल गया है। रोमियो स्क्वॉयड लापता है। मुख्यमंत्री अब कथित मिशन शक्ति अभियान चलाने जा रहे हैं। इसका हश्र भी उनके पूर्व के वादों जैसा ही होगा।
विज्ञापन


हत्या के आरोपी की पैरवी में उतरे भाजपा विधायक
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बलिया में राशन दुकान के आंवटन के विवाद में भाजपा नेता ने दिनदहाड़े युवक जयप्रकाश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ व एसडीएम ने आरोपी को पकड़ लिया था, फिर भी उसे छोड़ दिया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक हत्या के आरोपी की पैरवी में उतर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल लें संज्ञान
अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज में अपराधी इसलिए बेखौफ हैं कि सत्ताधीश ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। राज्यपाल को प्रदेश में हर रोज बढ़ती अराजक स्थिति का संज्ञान लेना चाहिए। उन्हें अपने सांविधानिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed