फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   issue of L.U professor comment on RSS heated up ABVP state president said this is disgusting mentality

Lucknow: L.U के प्रोफेसर की RSS पर टिप्पणी का मामला गरमाया, ABVP की प्रांत अध्यक्ष बोलीं- यह कुत्सित मानसिकता

Sat, 14 Jun 2025 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 12:44 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की RSS पर टिप्पणी का मामला गरमा गया है। अब इसमें ABVP भी उतर आया है। ABVP की प्रांत अध्यक्ष ने प्रोफेसर की बात पर पलटवार करते हुए इसे कुत्सित मानसिकता बताया। 

विज्ञापन
issue of L.U professor comment on RSS heated up ABVP state president said this is disgusting mentality
लखनऊ विश्वविद्यालय ने जारी किया शैक्षिक कैलेंडर

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन की आरएसएस पर की गई टिप्पणी का मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। इस पर वाक युद्ध तेज हो गया है। इसको लेकर अब एबीवीपी भी मैदान में उतर आई है। 

विज्ञापन


डॉ. रविकांत की टिप्पणी का एबीवीपी की प्रांत अध्यक्ष और नवयुग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया है। प्रो. मंजुला ने लिखा कि 'मातृशक्ति को त्रिशूल और तलवार की दीक्षा संघ आत्मरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सिखाती है। दुष्टों से अपने शील के रक्षा के लिए सती नहीं उसका अंत करना प्रेरणा है। प्रोफेसर को कुतर्क शोभा नहीं देता कुत्सित मानसिकता का प्रतिबिंब है।'  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रोफेसर रविकांत ने शुक्रवार को फेसबुक पर लिखा था कि सोनम और मुस्कान जैसी लड़कियां आरएसएस वाली सोच की उपज हैं। इस पर विरोध दर्ज कराते हुए छात्र नेता कार्तिक पांडे ने प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed