फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ISRO can get big responsibility for air show

एशिया के सबसे बड़े एयर शो में इसरो समेत इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 20 Aug 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Aug 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
ISRO can get big responsibility for air show
डेमो
एशिया के सबसे बड़े एयर शो ‘एयरो इंडिया’ में लखनऊ स्थित इसरो और एचएएल को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, रक्षा मंत्री की ओर से वेन्यू को लेकर कोई घोषणा अब तक नहीं की गई है। ऐसे में लखनऊ के बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन के साथ-साथ बेंगलूरू के यलहंका वायुसेना स्टेशन पर भी तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन


एयरो इंडिया हर दूसरे साल होता है। 1996 से बेंगलूरू के यलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होते आ रहे एयर शो के वेन्यू को शिफ्ट करने की कवायद इस बार शुरू हुई है। बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर इसे कराने की तैयारियां हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यह आयोजन डिफेंस एग्जीबिजशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से कराया जाता है, जिसमें रक्षा मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस व नागरिक उड्डयन मंत्रालय का विशेष योगदान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लगातार शो को लेकर लखनऊ व बेंगलूरू के बीच जबानी जंग चल रही है। इसरो से लेकर हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) मुख्य रूप से बेंगलूरू में होने वाले आयोजन में प्रमुख भूमिकाएं निभाती रही हैं।

जानिए क्यों खास है ‘एयरो इंडिया’

ISRO can get big responsibility for air show
डेमो
बेंगलूरू डिफेंस हब के तौर पर स्थापित हो चुका है। लोगों की दलील है कि लखनऊ में कुर्सी रोड पर इसरो और फैजाबाद रोड पर एचएएल की यूनिटें हैं। इससे लखनऊ में एयर शो को कराने में आसानी होगी। हालांकि, एयरफोर्स से जुड़े अधिकारियों की मानें तो यह यूनिटें छोटी हैं, पर, एयरो इंडिया के लखनऊ में होने पर बड़ी जिम्मेदारियाें को बखूबी निभाने की कूवत रखती हैं।

एयरो इंडिया एयरो स्पेस और ऐविएशन की एग्जीबिशन है। इसमें दुनियाभर से 500 से अधिक डिफेंस उपकरण बनाने वाली कंपनियां शामिल होती हैं। यहां एक ओर विमानों की खरीद-फरोख्त के लिए समझौते होते हैं, वहीं दूसरी ओर आसमान में फाइटर जेट करतब दिखाकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। 

बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया का आयोजन होने पर दो लाख से अधिक लोगों व 70 से अधिक विमानों के डिस्प्ले के लिए बंदोबस्त करना होगा। इसके अतिरिक्त पार्किंग बनानी होगी। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से लगातार मुआयने कराए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो पार्किंग के लिए खेतों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके लिए किसानों से बातचीत की तैयारी है।

केंद्र की ओर देख रही कर्नाटक सरकार
कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वरा ने कहा कि एयरो इंडिया के वेन्यू को लेकर केंद्र सरकार अपना रुख स्पष्ट करे। वहीं मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि 2019 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एयरो इंडिया को यूपी में शिफ्ट करने की बात हो रही है, जहां लोकसभा सीटों की संख्या अधिक है। ऐसे ही कर्नाटक के कांग्रेस व जद (एस) के नेताओं ने एयरो इंडिया को लेकर आरपार की लड़ाई का मूड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed