फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Israr Ahmad surrendered in CBI court in connection with Rajupal Murder case.

राजूपाल हत्याकांड: इसरार अहमद ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, चार अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी

Tue, 02 Apr 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

राजूपाल हत्याकांड में दोषी इसरार अहमद ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसे चार अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
Israr Ahmad surrendered in CBI court in connection with Rajupal Murder case.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के चर्चित पूर्व बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा पर सुनवाई के समय कोर्ट में हाजिर न रहने वाले दोषी इसरार अहमद ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजते हुए चार अप्रैल को सजा सुनाने के लिए जेल से तलब किया है।

विज्ञापन


गत 29 मार्च को कोर्ट ने राजू पाल हत्याकांड के आरोपी आबिद, जावेद, रंजीत पाल, अब्दुल कवि, गुल हसन एवं फरहान को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और गैरकानूनी जमावड़ा करने के आरोप में आजीवन कारावास के साथ जुर्माने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


जबकि इस मामले में दोषी ठहराया गया आरोपी इसरार अहमद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था, लिहाजा कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

25 जनवरी 2005 को इलाहाबाद पश्चिम से बसपा विधायक राजू पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलाबारी में देवीपाल एवं संदीप यादव की भी मौत हो गई थी तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed