{"_id":"68a8bc27db2f8865be00e0a6","slug":"isolation-ward-reserved-for-dengue-patients-lucknow-news-c-100-1-brp1002-142670-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेंगू मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेंगू मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड आरक्षित
Sat, 23 Aug 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को भर्ती कर इलाज की तैयारी पूरी कर ली है। डेंगू मरीजों को आइसोलेट करने के लिए 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी और इलाज के जरूरी संसाधन मौजूद होने का दावा किया जा रहा है।
बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही मच्छरजनित रोगों का प्रकाेप बढ़ गया है। जिसके चलते डेंगू, वायरल, मस्तिष्क ज्वर जैसे संचारी रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। डेंगू के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है। डेंगू के मरीज जो भर्ती कराने के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कोविड अस्पताल में 40 बेड रिजर्व करने की तैयारी है।
15 दिनों में ही दोगुना हो गए डेंगू के मरीज
सरकारी अस्पतालों में ही डेंगू जांच की रिपोर्टिंग हो रही है। निजी अस्पतालों व लैब की ओर सूचना न दिए जाने के बावजूद डेंगू पीड़ितों का सरकारी आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पांच अगस्त तक जहां डेंगू मरीजों की संख्या 10 रही, वहीं 20 अगस्त तक 21 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम अलर्ट, बढ़ाई गई निगरानी
डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहले से ही अलर्ट पर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग की टीमें शिविर आयोजित कर बुखार पीड़ितों की जांच कर उनकी निगरानी हो रही है। डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर इलाज की व्यवस्था कराई गई है।
डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ