{"_id":"747d1988197694491a8e3479f9aac99e","slug":"isis-threatens-to-kill-me-says-bjp-mp-sakshi-maharaj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS ने दी जान से मारने की धमकी: साक्षी महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ISIS ने दी जान से मारने की धमकी: साक्षी महाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Dec 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया है कि अपनी बर्बरता के लिए कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इसकी जानकारी उन्होंने उन्नाव के आला अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनके पास +560902567 नंबर से धमकी भरा फोन आया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में लग गए हैं।
वहीं, कुछ घंटे पहले ही भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी आईएसआईएस से धमकी मिलने की बात कही। सोम के अनुसार, शनिवार सुबह चिली से आए एक फोन कॉल पर उन्हें धमकाया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी हैं।