फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   isi contacted zahid through call spoofing

जाहिद से संपर्क करने के लिए आईएसआई ने निकाला था नायाब तरीका

Mon, 29 Oct 2018 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
isi contacted zahid through call spoofing
isi agent - फोटो : amar ujala

खुर्जा से दबोचा गया जासूस जाहिद से उसका आईएसआई हैंडलर अली कॉल स्पूफिंग के जरिए संपर्क करता था। जाहिद के पास रोहतक की भी जिम्मेदारी थी। रिमांड के दूसरे दिन सोमवार को जांच एजेंसियों की पूछताछ में उसने यह खुलासा किया। पर, जांच एजेंसियां यह पता नहीं लगा सकी कि रोहतक में जाहिद को कौन सी जानकारी जुटानी थी।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में जाहिद ने कहा है कि इसकी उसे अभी जानकारी नहीं दी गई थी कि उसे रोहतक में क्या करना था। वह कुछ दिनों बाद वहां जाने की तैयारी में था, मगर वह इससे पहले ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि कॉल स्पूफिंग में फोन करने वाले का सही नंबर प्रदर्शित नहीं होता है। फोन करने वाला जो भी नंबर चाहे वह दर्ज कर देता है, फिर वही नंबर कॉल रिसीव करने वाले को दिखाई देता है। ऐसे में इस दिशा में जांच एजेंसियों की पड़ताल आगे नहीं बढ़ पा रही है। हालांकि पूछताछ में यह सामने आ चुका है कि जाहिद ने मेरठ कैंप की कई गोपनीय सूचनाएं व नक्शे आईएसआई को लीक किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह कई बार आगरा आया और आगरा कैंट व ताजमहल से जुड़ी कई सूचनाएं भेजी हैं। फिलहाल जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि किन वजहों से जाहिद आईएसआई के लिए अपने देश से गद्दारी करने को तैयार हुआ। जाहिद ने अभी तक इसका कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दिया है।

बता दें, मेरठ क्राइम ब्रांच के पुलिस अधीक्षक शहाब रशीद खान ने पाक जासूस जाहिद को बुलंदशहर के भूड़ चौराहे के पास से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था।

उधर, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने उसके मोबाइल में दर्ज डाटा को हासिल करने की कवायद शुरू कर दी है। एटीएस व अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी सोमवार को जाहिद को मेरठ ले गए। वहां उन जगहों पर पड़ताल की गई जहां-जहां पहले वह गया था। इस छानबीन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। मेरठ में जाहिद के कुछ जानने वालों को भी जांच एजेंसियों ने चिह्नित किया है। जिनसे पूछताछ की जाएगी।

जाहिद के बैंक खाता की खंगाली गई डिटेल

आईएसआई एजेंट जाहिद के खाते में मिले 80 हजार रुपये के संबंध में अधिकारियों ने सोमवार को बैंक से जानकारी जुटाई। सूत्रों की माने तो जाहिद पिछले काफी समय से अपने खाते में थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर रहा था। पत्नी व बच्चे न होने के कारण उसका कोई अधिक खर्चा भी नहीं था। आरोपी के बैंक खाते की डिटेल चेक की गई है। इसके आधार पर कहीं से कोई भी संदिग्ध रूप से राशि जमा नहीं की गई है। हालांकि अधिकारी इस बाबत अभी बयान देने से कतरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed