फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ISI agent Raees's accomplice Salman and Armaan arrested from Mumbai

UP ATS की बड़ी कार्रवाई: ISI एजेंट रईस का साथी सलमान और अरमान मुंबई से गिरफ्तार, दोनों को लाया जा रहा लखनऊ

Tue, 18 Jul 2023 09:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Jul 2023 09:26 PM IST
सार

गोंडा में गिरफ्तार हुए आईएसआई के एजेंट मोहम्मद रईस का ब्रेनवॉश करने वाले अरमान और सलमान को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें लखनऊ लाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
ISI agent Raees's accomplice Salman and Armaan arrested from Mumbai
आईएसआई एजेंट सलमान और रहमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोंडा निवासी आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस का ब्रेन वॉश करने वाले मुंबई के अरमान और बबीना छावनी की फोटो खींचने वाले सलमान को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार को मुंबई से दबोचने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां ट्रांजिट रिमांड लेकर उनको लखनऊ लाया जा रहा है। अब एटीएस तीनों को रिमांड पर लेकर सैन्य ठिकानों की जासूसी करने और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजने के बारे में गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि मोहम्मद रईस जब मुंबई में डिलीवरी बॉय का काम करता था, तब जोगेश्वरी ईस्ट निवासी अरमान (65 वर्ष) ने मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म और बाबरी मस्जिद की शहादत को लेकर उसका ब्रेन वॉश किया था। अरमान ने ही रईस को पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट से संपर्क कराया था।
विज्ञापन


 प्लम्बर का काम करने वाले अरमान ने रईस को अपने साथ युवाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया था। इस पर रईस ने गोंडा के वजीरगंज निवासी सलमान को अरमान से मिलवाया, जो मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। रईस और अरमान के इशारे पर सलमान ने झांसी स्थित बबीना सैन्य छावनी जाकर संवेदनशील स्थानों के फोटो और वीडियो बनाए, जिसे बाद में पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट को भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी एजेंटों ने इसके एवज में 25 हजार रुपये दिए थे, जिसमें से 15 हजार रुपये सलमान ने रईस के बैंक खाते में जमा कराए थे। एटीएस तीनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में है। एटीएस आईएसआई के इस नेटवर्क के बाकी लोगों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed