फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ISI agent arrested in Gonda.

UP News : एटीएस ने गोण्डा से आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस को किया गिरफ्तार, कराची गया चाचा अब्दुल मजीद

Sun, 16 Jul 2023 09:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jul 2023 09:03 PM IST
सार

गोंडा जिले से यूपीएटीएस की टीम ने आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। उसने सैन्य प्रतिष्ठानों के फोटो व कुछ जरूरी जानकारियां पाकिस्तान को भेजी हैं।

विज्ञापन
ISI agent arrested in Gonda.
मोहम्मद रईस को इसी घर से उठाया गया था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं देने वाले गोण्डा निवासी आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे एटीएस मुख्यालय पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उसके खिलाफ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके साथियों अरमान और सलमान की गिरफ्तारी के लिए एटीएस की टीम मुंबई भेजी गई है।

विज्ञापन


एटीएस को सूचना मिली थी कि गोण्डा के तरबगंज के दीनपुरवा गांव का मोहम्मद रईस आईएसआई एजेंट बन चुका है और महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं आईएसआई हैंडलर्स को भेज रहा है। इसके बदले में इसे पैसा भी मिला है। उसे एटीएस मुख्यालय पर बुलाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि कुछ वर्ष पहले वह मुंबई में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात अरमान नामक व्यक्ति से हुई। अरमान ने उसे भारत में मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म और बाबरी मस्जिद का जिक्र करके बरगलाया और भारत के विरुद्ध जासूसी करने के लिए कहा। रईस ने अरमान को बताया कि वो सऊदी अरब में काम करना चाहता है। अरमान ने उसका नंबर पाकिस्तान के एक व्यक्ति को देने की बात कही और बोला कि वह तुम्हें कॉल करेगा। अगर तुम उसके यकीन पर खरे उतरे, तो वह तुम्हें भारत के खिलाफ काम करके बदला लेने का मौका देगा। वह पैसा और दुबई में नौकरी भी दिला देगा।
विज्ञापन


गोपनीय सूचनाएं देने के बदले में मिले 15 हजार रुपये
वर्ष 2022 में रईस के पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें अरमान का जिक्र करते हुए कहा कि हुसैन तुमसे बात करेगा। इसके बाद रईस और हुसैन की बात होने लगी। हुसैन ने बताया कि वह पाकिस्तानी जासूस है। उसने रईस को कुछ महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और संवेदनशील सूचनाएं भेजने को कहा। इस काम में रईस ने अपने दोस्त सलमान व अन्य को शामिल किया और सूचनाएं और तस्वीरें जुटाकर भेज दी। इसके एवज में उसे 15 हजार रुपए मिले थे। आईएसआई हैंडलर्स ने रईस को बांग्लादेशी का मोबाइल नंबर देकर व्हाट्सएप बिजनेस एकाउंट बनाने को कहा। उसने रईस को ओटीपी भी शेयर किया था। रईस आईएसआई हैंडलर्स से बात भी करता था, जो अभी भी उसके मोबाइल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने के वीजा पर बहन के घर पाकिस्तान गया है अब्दुल मजीद, कराची में बुआ से फोन पर अक्सर बात करता था रईस
यूपी एटीएस की गिरफ्त में आया सद्दाम शेख का मददगार मोहम्मद रईस पांच दिन से चर्चा में है। रईस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के गंभीर आरोप हैं। रईस की गिरफ्तारी से पूर परिवार सदमे में है। रईस के पिता मोहम्मद हुसैन व मां नूरजहां बिलख रही हैं। तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर दीनपुरवा निवासी मोहम्मद हुसैन की चचेरी बहन जैतुननिशा पाकिस्तान के कराची शहर में रहती है। वह हुसैन के चचेरे भाई अब्दुल मजीद की सगी बहन है। रईस के चाचा अब्दुल मजीद दो माह के वीजा पर एक माह पहले पाकिस्तान गए हैं। जहां वह अपनी बहन जैतुननिशा के घर पर हैं। जैतुननिशा के पति मुसाहेब का कराची में कारोबार है। जैतुननिशा आखिरी बार साल 2005 में एक निकाह में तरबगंज के रामापुर आई थी। उसके बाद से वह भारत नहीं आ सकी। परिजनों संग ही मोहम्मद रईस भी बुआ जैतुननिशा से फोन पर बातचीत करता था। पाकिस्तान के हालात और यहां अपनों पर होने वाले जुल्म की मनगढ़ंत कहानी भी वह बुआ और रिश्तेदारों को सुनाता था। मासूम दिखने वाले मोहम्मद रईस को स्थानीय लोग सीधा व साधारण युवक समझते थे। उसके आईएसआई एजेंट होने के खुलासे से हर कोई हैरान है।

आईएसआई से मिली बख्शीश से किया था निकाह
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के हैंडलर हुसैन के संपर्क में आने के बाद मोहम्मद रईस आईएसआई एजेंट बन गया था। वह आईएसआई हैंडलर को महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और उनसे संबंधित संवेदनशील सूचनाएं भेजता था। आईएसआई हैंडलर से मिलने वाली बख्शीश की रकम लेकर रईस मई में मुंबई से घर लौटा था। मई में ही उसने तरबगंज थाना क्षेत्र के उमरी बेगमगंज के कोमसाबाद गांव की रहने वाली सबा बानो से निकाह किया था। तब से वह मुंबई नहीं लौटा। इसी बीच अब रईस एटीएस के हत्थे चढ़ गया और पूछताछ में उसके आईएसआई एजेंट होने का खुलासा हुआ।


राष्ट्रविरोधी और आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर मोहम्मद रईस की यूपी एटीएस ने गिरफ्तारी की है। इससे पहले सद्दाम शेख को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों का ताल्लुक गोंडा से है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी खास बिंदुओं की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं। - अंकित मित्तल, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed