फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   isi agent arrested from faizabad

फैजाबाद से पकड़ा गया ISI एजेंट, स्मार्ट फोन से पाक भेजता था सूचनाएं

Thu, 04 May 2017 10:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 May 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
isi agent arrested from faizabad
गिरफ्तार हुआ आईएसआई एजेंट आफताब अली - फोटो : amar ujala

मिलिट्री इंटेलीजेंस और एटीएस ने आईएसआई एजेंट आफताब अली को फैजाबाद से और उसके फाइनेंसर अल्ताफ भाई कुरैशी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आफताब का एक सा‌थी इमरान हिरासत में है।

विज्ञापन


आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सेना की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई को मुहैया कराने वाले आफताब अली को बुधवार को फैजाबाद से धर दबोचा। आफताब के पास से फैजाबाद कैंटोनमेंट एरिया का नक्‍शा व अन्य संवेदनशील दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


आईजी एटीएस असीम अरुण के मुताबिक आफताब ने अगस्त-सितंबर 2016 में करीब दो माह कराची में आईएसआई की ट्रेनिंग ली थी। वह लगातार पाक दूतावास और वहां की खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था और सेना की अहम जानकारियां स्मार्ट फोन के जरिए पाकिस्तान भेज रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में रहते हैं कुछ रिश्तेदार

isi agent arrested from faizabad

फैजाबाद नगर कोतवाली से चंद कदम दूर स्थित ख्वासपुरा मोहल्ले की कंघी वाली गली से आफताब को पकड़ा गया। आईजी एटीएस के मुताबिक आफताब के कुछ रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं।

आईएसआई की ट्रेनिंग से पहले उसने रिश्तेदार के यहां जाने को वीजा के लिए आवेदन किया। पर बार-बार पाक दूतावास से उसकी अर्जी ठुकरा दी जाती थी। चार बार ऐसा हुआ। इसके बाद आफताब ने पाक उच्चायोग में संपर्क किया।

सूत्रों के मुताबिक उसे दिल्ली में तैनात रहे पाकिस्तानी उच्चायोग के अफसर महमूद अख्तर ने वीजा दिलाने में मदद की। सूत्रों का यह भी कहना है कि इसके एवज में उसे पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी के लिए काम करने की शर्त रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed