फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ishan Anand arrived at BSP meeting in Lucknow and sought blessings by touching Mayawati feet

मायावती का बड़ा फैसला: भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक, बसपा की बैठक में किया एलान

Wed, 23 Sep 2026 01:37 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 01:37 PM IST
सार

लखनऊ में बसपा की बैठक में ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान किया गया। इससे पहले उन्होंने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Ishan Anand arrived at BSP meeting in Lucknow and sought blessings by touching Mayawati feet
मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बनाया राष्ट्रीय संयोजक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा की अहम बैठक आयोजित की गई। इसमें ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का एलान हुआ। इससे पहले ईशान आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पार्टी में हालिया बदलावों के बीच ईशान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। अब उनकी जिम्मेदारी की घोषणा हो गई है।  

विज्ञापन


बताते चलें कि मायावती ने हाल ही में ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देने की बात कही थी। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म था। आज बैठक में संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन हुआ। इसी दौरान ईशान आनंद को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


बताते चलें कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल हुए। इसमें मायावती ने चुनाव की जमीनी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा की। साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी राज्यों से संगठन से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। इसके आधार पर आगे के निर्देश दिए जाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed