फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Is Seema Haider a spy? Investigation agencies are not able to answer the questions

क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर?: जांच एजेंसियों के सवालों का नहीं है जवाब, पासपोर्ट में उम्र दिखाई 21 साल

Tue, 18 Jul 2023 11:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 18 Jul 2023 11:53 PM IST
सार

अपनी प्रेम कहानी के जरिए चर्चाओं में आईं सीमा हैदर अब बुरी तरह से फंसती जा रही हैं। उनके द्वारा पाकिस्तान से भारत आने की जो कहानी बताई गई है उसने कई सवालों को जन्म दे दिया है। 

विज्ञापन
Is Seema Haider a spy? Investigation agencies are not able to answer the questions
सीमा हैदर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सवालों में बुरी तरह फंसती जा रही है। उसके पाकिस्तान से दुबई जाने और फिर नेपाल के रास्ते भारत में आने को लेकर किए गए दावों की पोल पूछताछ में खुल रही है। एटीएस की पूछताछ के बाद मंगलवार को उससे आईबी और रॉ के अधिकारियों ने उसके पाकिस्तानी सेना में तैनात परिजनों के बारे में सवाल किए, तो वह घबराकर बार-बार अपना बयान बदलने लगी।

विज्ञापन


सीमा हैदर के नोएडा स्थित रबूपुरा गांव तक पहुंचने में किन लोगों ने मदद की, इसे लेकर वह सही जवाब नहीं दे रही है। उसके पास मिले मोबाइल का डाटा भी नष्ट होने के प्रमाण मिले हैं, जिसके बाद उसे रिट्रीव करने के प्रयास जारी हैं। वहीं उसके दो पासपोर्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उसके एक पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि के मुताबिक 21 वर्ष की उम्र होने का पता चला है, जिससे अधिकारी भी हैरान हैं। 
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि सीमा हैदर किसी सुनियोजित साजिश के तहत भारत आई है। सूत्रों की मानें तो सीमा हैदर से पूछताछ के आधार पर नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की गई है, जिन्होंने सीमा को बिना वैध दस्तावेजों के आने दिया। बताते चलें कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने सीमा हैदर की जांच के लिए एटीएस से मदद मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एटीएस के वरिष्ठ अधिकारी नोएडा जाकर सीमा हैदर, उसके पति सचिन मीणा और ससुर से बीते दो दिनों से पूछताछ कर रहे हैं। मंगलवार को सीमा हैदर से पूछताछ की कमान केंद्रीय एजेंसियों ने अपने हाथ में ले ली है। सीमा हैदर से हो रही पूछताछ को लेकर फिलहाल एटीएस के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस प्रकरण में सामने आए तथ्यों की जानकारी सीधे गृह मंत्रालय को दी जा रही है।




कई दिनों से भारत आने का कर रही थी प्रयास

जांच में ये भी पता चला है कि सीमा हैदर कई दिनों से भारत आने का प्रयास कर रही थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालने पर पता चला है कि वह अधिकतर एनसीआर के इलाकों में रहने वाले युवाओं के संपर्क में थी। वहीं सीमा और सचिन की काठमांडू में हुई पहली बार मुलाकात और बाद में दुबई से नेपाल आकर काठमांडू में रुकने के बारे में आईबी के अधिकारी अपने संपर्कों के जरिए छानबीन कर रहे हैं। वहीं, दुबई में भी एमिग्रेशन के अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि उसने पाकिस्तान से दुबई आने और फिर नेपाल जाने के लिए किस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed