फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Is any new organization helping murderers of Kamlesh Tiwari.

कमलेश तिवारी के हत्यारों की मदद कर रहा कोई नया संगठन, आरोपियों को हर जगह से मिली मदद!

Tue, 22 Oct 2019 08:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Oct 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
Is any new organization helping murderers of Kamlesh Tiwari.
- फोटो : अमर उजाला

क्या कोई नया संगठन है जो कमलेश तिवारी के हत्यारों की मदद कर रहा है और उसका विस्तार कई राज्यों में हो चुका है... इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सोमवार को हत्याकांड के आतंकी वारदात होने के सवाल पर यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने भी कहा था कि वह किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर हैं।

विज्ञापन


दरअसल, तिवारी की हत्या के आरोपियों पठान मोइनुद्दीन अहमद व शेख अशफाक हुसैन को जिस तरह हर जगह से मदद मिली उससे यह आशंका प्रबल हो जाती है कि देश में कोई नया संगठन खड़ा हो चुका है जो देश का माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है।

विज्ञापन

Is any new organization helping murderers of Kamlesh Tiwari.
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के बड़े अफसर भी अब इस संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं कि वारदात के तार किसी पूर्व स्थापित संगठन से जुड़े हों। कमलेश तिवारी मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी को संदर्भित किए जाने की संभावना बन गई है क्योंकि मामले के तार गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के बाद कर्नाटक तक पहुंच चुकी है। मामले में सूरत के तीन साजिशकर्ताओं के बाद नागपुर से भी एक को गिरफ्तार किया गया है।

यूपी एटीएस अन्य राज्यों की एटीएस से संपर्क बनाए हुए है और इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। विभिन्न राज्यों की जांच एजेंसियों की पड़ताल भी इस पूरे मामले के पीछे किसी संगठन का हाथ होने की आशंका जता रही हैं।

Is any new organization helping murderers of Kamlesh Tiwari.

कमलेश हत्याकांड के तार इस तरह अलग-अलग जगहों से जुड़े
- कमलेश की हत्या से जुड़े एक संदिग्ध सैयद आसिम अली को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि उसकी हत्याकांड में महत्वपूर्ण भूमिका थी। वह हत्यारोपियों से लगातार संपर्क में था। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने आसिम से सरेंडर करने के लिए मदद मांगी थी। उसने कर्नाटक में सरेंडर करने का सुझाव दिया था।

- गुजरात के सूरत से मिठाई खरीदी गई। हत्यारोपी उसी मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के दफ्तर पहुंचे और हत्या की। सूरत से ही साजिशकर्ताओं फैजान, मौलाना मोहसिन शेख व रशीद अहमद पठान को गिरफ्तार किया गया।

- लखीमपुर के पलिया से किराये पर इनोवा कार बुक की गई। फरार हत्यारोपी उसी से शाहजहांपुर पहुंचे।

- चर्चा है कि आरोपियों के मददगार बरेली में भी हैं, क्योंकि जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें इलाज में मदद पहुंचाई गई।

विज्ञापन

Is any new organization helping murderers of Kamlesh Tiwari.

नेपाल बॉर्डर पार करना चाहते थे दोनों आरोपी
कमलेश के संदिग्ध हत्यारे रविवार रात शाहजहांपुर में दिखाई दिए। इसके बाद यहां पहुंची एसटीएफ और एटीएस ने संदिग्धों की तलाश में होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानों में ताबड़तोड़ छापे मारे। दोनों संदिग्ध लखीमपुर जिले के पलिया से किराये पर इनोवा बुक कर शाहजहांपुर पहुंचे थे।

एसटीएफ ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि दोनों नेपाल बॉर्डर पार करना चाहते थे, लेकिन चौकसी देख शाहजहांपुर गए और टैक्सी छोड़ दी। जांच एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि आरोपी अभी शाहजहांपुर में ही छिपे हैं या कहीं और भाग निकले हैं।

Is any new organization helping murderers of Kamlesh Tiwari.

सरेंडर के लिए ठाकुरगंज के वकील से किया संपर्क
अशफाक व मोइनुद्दीन ने ठाकुरगंज के एक वकील को फोन कर कोर्ट में सरेंडर करने के बारे में बातचीत की। वकील ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था, वह लखीमपुर के पलिया के टैक्सी चालक का था। आरोपियों ने उससे मोबाइल मांगकर फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed