{"_id":"625a895f2a749f2a2754a124","slug":"irshad-khan-resigned-from-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को तगड़ा झटका: अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री इरशाद खान ने दिया इस्तीफा, बोले- मुसलमानों की अनदेखी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को तगड़ा झटका: अखिलेश यादव के करीबी पूर्व मंत्री इरशाद खान ने दिया इस्तीफा, बोले- मुसलमानों की अनदेखी हुई
Sat, 16 Apr 2022 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Apr 2022 03:12 PM IST
सार
सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे इरशाद खान ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सरकार में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री इरशाद खान ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इरशाद खान ने कहा कि मुसलमान हमेशा से समाजवादी पार्टी के साथ रहा है लेकिन उसे सत्ता और संगठन में भागीदारी नहीं मिल पाई। समाजवादी पार्टी चुनाव हारने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठी है। ऐसे में मुसलमानों के हितों की रक्षा के लिए नए सिरे से लामबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। मालूम हो कि इरशाद खान सपा मुखिया अखिलेश यादव के नजदीकी लोगों में से हैं। पिछले दिनों इरशाद के घर आयोजित शादी समारोह में भी अखिलेश यादव ने हिस्सा लिया था।
उधर, समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरेश यादव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अमरेश यादव ने पद के साथ प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है।