{"_id":"b77a93b9d75d0d8d96d5e1eaab2a9693","slug":"irrigation-department-under-pressure-release-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचा, तो सिंचाई विभाग ने छोड़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोर मचा, तो सिंचाई विभाग ने छोड़ा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
एक बार फिर जब लाखों लोगों के सामने पानी का संकट पैदा होने का हल्ला मचा तो सिंचाई विभाग ने बुधवार को शारदा नहर में पानी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
लखीमपुर से छोड़ा गया यह पानी बृहस्पतिवार रात तक गोमती नगर में तीसरे जलकल की कठौता झील तक पहुंच जाएगा।
करीब 15 दिन पहले सिंचाई विभाग ने पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। इससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था।
जलकल जोन चार के अधिशासी अभिंयता महराजदीन चौधरी ने बताया कि पानी छोड़ दिया गया है इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभिंयता ने दी है।
वहीं शारदा सहायक लखनऊ के अधिशासी अभियंता अम्बुज द्विवेदी कहते हैं कि पानी छोड़ दिया गया है।
गुरुवार की रात तक यह लखनऊ तक पहुंच जाएगा। मुख्य अभियंता ने पेयजल किल्लत को देखते हुए जल्द पानी छोड़ने का निर्देश दिया था।
भरवारा झील विकसित होने से बढ़ेगा का पानी का स्टोर
नहर बंदी के दौरान पानी का संकट कम हो इसके लिए कठौता झील की तरह ही भरवारा झील को भी विकसित किया जा रहा है।
जेएनएनयूआरएम योजना के तहत इस पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। विकसित होने केबाद झील में 4.80 मिलियन लीटर पानी स्टोर किया जा सकेगा।
इससे 12 दिन तक तीसरे जलकल से जुड़े इलाकों में पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। काम मार्च तक पूरा होगा।