फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irresponsible act of uttar pradesh police

सीमा विवाद से बचने के लिए पुलिस ने डंडे से रोकी बहती लाश

Thu, 10 Mar 2016 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
irresponsible act of uttar pradesh police
डंडे से रोक दी बहती लाश - फोटो : Amar Ujala

कानपुर के बिठूर कुरसौली नहर में मिले अज्ञात शव के मामले में कार्रवाई से बचने के लिए दो थानों की पुलिस आमने सामने आ गई। कल्याणपुर थाने के सिपाही ने बिठूर सीमा क्षेत्र में पहुंचकर बहते शव को डंडे से रोक दिया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

विज्ञापन


इस बीच बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची और शव रोकने पर भिड़ गई। घंटों हंगामे के बाद बिठूर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिठूर कुरसौली नहर में बुधवार दोपहर एक अज्ञात शव बहते हुए कल्याणपुर थाने की सीमा की तरफ जा रहा था। 

सूचना पर क्ल्याणपुर थाने के दरोगा सुखराम सिंह रावत दो सिपाहियों के साथ बिठूर थाने की सीमा पर पहुंच गए। सिपाही ओम नारायण ने डंडा लगाकर नहर में बहता शव रोक दिया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को शव मिलने की सूचना दी। 
विज्ञापन


इस पर बिठूर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कल्याणपुर पुलिस की चालाकी देख इंस्पेक्टर संजय मिश्रा भड़क गए। दोनों थानों की पुलिस काफी देर तक ग्रामीणों के सामने भिड़ी रहीं। अंत में बिठूर पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करके फेंकी गई थी लाश

irresponsible act of uttar pradesh police
लखनऊ में पुल‌िस ने गोमती में बहा दी लाश - फोटो : Amar Ujala
हत्या करके युवक का शव फेंके जाने के बाद भी दो थानों की संवेदनहीन पुलिस जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ती रही। शव कई दिन पुराना है और शरीर पर गंभीर चोटों व गला घोटने के निशान मिले हैं। कपड़ों में तलाशी के दौरान जेब से डायरी मिली है। उसमें मिले नंबरों के आधार पर युवक की शिनाख्त चौबेपुर खड़गपुर निवासी के रूप में हो रही है।


युवक की शिनाख्त चौबेपुर के खड़गपुर गांव के रहने वाले अमोल के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है। युवक के बड़े भाई राजेश ने शव की शिनाख्त करने के बाद बताया कि राजकुमार मजदूरी करता था। रोज की तरह 6 मार्च को भी काम पर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बिठूर थाने में तहरीर दी है।

बता दें क‌ि मंगलवार को लखनऊ में सीमा व‌िवाद से बचने के ल‌िए दो पुल‌िसवालों ने लाश को गोमती में बहा द‌िया था। उनकी इस हरकत पर बुधवार शाम उन्हें न‌िलंब‌ित कर द‌िया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed