फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irregularities in in alloting districts in teachers recruitment.

68500 शिक्षक भर्ती में जिलों के आवंटन पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 24 Oct 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Oct 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
irregularities in in alloting districts in teachers recruitment.
- फोटो : amar ujala

68500 शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने जिलों के आवंटन में हुई अनियमितता का आरोप लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। प्रदर्शनकारी शिक्षक भाजपा मुख्यालय घेरने जा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया।

विज्ञापन


नवनियुक्त शिक्षकों का आरोप है कि अभ्यर्थियों को जिलों के आवंटन में अनियमितता हुई है। कम नंबर वाले अभ्यर्थियों को उनकी सुविधा के अनुसार जबकि अधिक नंबर पाने वालों को दूर का जिला दिया गया है। जो कि जिला आवंटन की प्रक्रिया के खिलाफ है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि जिलों के दोषपूर्ण आवंटन से करीब 22 हजार शिक्षक प्रभावित हैं। इस संबंध में कोर्ट ने विभाग को गलती सुधारने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विभाग के अधिकारियों ने भी सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया गया पर कोई कदम नहीं उठाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed