फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Irregularities in garbage collection in railway area, QRT conducts raid

Lucknow News: रेलवे क्षेत्र में कूड़ा उठान में गड़बड़ी, क्यूआरटी ने मारा छापा

Tue, 29 Jul 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in garbage collection in railway area, QRT conducts raid
लखनऊ। नगर निगम की कूड़ा उठान एजेंसी लॉयन इन्वायरो की क्यूआरटी ने सोमवार को कूड़ा उठाने के काम का औचक निरीक्षण किया। इसमें रेलवे क्षेत्र से कूड़ा उठाने में लापरवाही पाई गई। बगैर एजेंसी की जानकारी के कूड़ा उठाया जा रहा था और डीजल का अनुचित प्रयोग कर धन उगाही की जा रही थी।
विज्ञापन

मामले में एजेंसी के जिन कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई, उनके खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने रेलवे, आरडीएसओ और रेलवे चारबाग क्षेत्र में हो रहे सेकेंडरी कूड़ा उठान में गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं गई। यह भी पाया गया कि नगर निगम की ओर से अधिकृत लायन इन्वायरो की जानकारी के बिना रेलवे क्षेत्रों से कूड़ा उठाया जा रहा था। इस दौरान डीजल का बेजा इस्तेमाल कर उसका बिल बनाकर पैसा लिया जा रहा था।
विज्ञापन

क्यूआरटी ने ये भी पाया कि कूड़ा उठान अनधिकृत रूप से उनके कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। यूजर चार्ज आपस में बांट रहे थे। जांच में लायन इन्वायरो के जिन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई, उनमें जोनल इंचार्ज राहुल मौर्या, सेकेंडरी सुपरवाइजर सुनील त्यागी, अजय श्रीवास्तव, जेसीबी चालक सलामुद्दीन शामिल हैं। लायन इन्वायरो ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed