फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   irregularities in fogging work

शहर में डेंगू का कहर, लेकिन नगर निगम बेअसर

Sat, 14 Sep 2013 06:53 PM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता/लखनऊ Updated Sat, 14 Sep 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
irregularities in fogging work

नगर निगम के पास फॉगिंग की 100 से अधिक मशीनें तो हैं, मगर कर्मचारी नहीं हैं।

विज्ञापन


फॉगिंग मशीनों को चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, लेकिन वह नगर निगम के पास नहीं हैं।

कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं के जरिए से काम चलाया जा रहा है।

फॉगिंग कर्मचारियों की भर्ती न होने के कारण यह समस्या दूर नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों की तरह धन की कमी भी फॉगिंग के आड़े आ रही है। फॉगिंग में केमिकल के साथ ही डीजल भी मिलाया जाता है।

डेंगू को देखते हुए मच्छरों की रोकथाम के लिए 23 व्हीकल माउंटेड मशीनों (बड़ी मशीन) से शहर में बृहस्पतिवार से अभियान शुरू किया गया है, लेकिन इन मशीनों को चलाने के लिए नगर निगम के पास एक भी प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है।
विज्ञापन


इन मशीनों को चलाने के लिए कर्मचारी कार्यदायी संस्था से लिए गए हैं। फॉगिंग कार्य से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि नगर निगम में फॉगिंग कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारियों के भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉगिंग का काम स्वास्थ्य विभाग के गैंगकुलियों को करना चाहिए, मगर वह स्वास्थ्य विभाग की बजाए इधर-उधर तैनात हैं। ऐसे में फागिंग केलिए कर्मचारी कार्यदायी संस्था से लिए जाते हैं।

बड़ी मशीनों की तरह ही छोटी मशीन (हैण्डी मशीन) को चलाने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। इसलिए जोनल स्तर पर भी कार्यदायी और संविदा कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।

पार्षद से लिया जाता है प्रमाण पत्र
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है फागिंग प्रभावी तरह से हो, इसके लिए पार्षदों को निगरानी में इसे कराया जा रहा है। जिस वार्ड में फॉगिंग होती है, उस वार्ड से पार्षद से फागिंग करने वाले कर्मचारी को प्रमाण पत्र भी लाना होता है।


इससे तय होता है कि फॉगिंग कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। ऐसे में यदि किसी को लगता है किसी क्षेत्र में फागिंग नहीं हुई है तो वह अपने पार्षद, जोनल अधिकारी से यह उनसे सम्पर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed