{"_id":"5e787b388ebc3e78ad1745b8","slug":"iron-angle-penetrated-through-a-man-s-hand-in-kgmu-shatabdi-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू शताब्दी में गेट फांदते समय तीमारदार के साथ हुआ भीषण हादसा, एक घंटे तक तड़पता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीएमयू शताब्दी में गेट फांदते समय तीमारदार के साथ हुआ भीषण हादसा, एक घंटे तक तड़पता रहा
Mon, 23 Mar 2020 04:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
तीमारदार के हाथ में फंसा एंगिल।
- फोटो : amar ujala
केजीएमयू शताब्दी में रविवार सुबह गेट बंद होने के चलते तीमारदार रामजी वर्मा रेलिंग पर चढ़कर दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से लोहे का एंगल रामजी के हाथ के आर-पार हो गया और वह एक घंटे तक तड़पता रहा।
सूचना पर आई पुलिस ने आरी से एंगल काटकर उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके उसके हाथ से लोहे का एंगल निकाला। हरदोई के शाहाबाद निवासी रामजी वर्मा के पिता शताब्दी फेस-1 में भर्ती हैं।
रविवार सुबह उसके बहनोई का देहांत हो गया। शताब्दी फेस के दोनों गेट बंद होने के चलते वह रेलिंग पर चढ़कर दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था।

Trending Videos
कोई भी तीमारदार मदद के लिए नहीं आया आगे
इस बीच पैर फिसलने से लोहे का एंगल उसके हाथ के आरपार हो गया। वह एक घंटे फंसा रहा। कोई भी तीमारदार मदद के लिए आगे नहीं आया। सूचना पर पीआरवी 95 सूचके अरविंद यादव, विजेंद्र सिंह, अरशद हुसैन मौके पर पहुंचे और आरी से एंगल काटकर उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया।
ट्रॉमा सर्जरी के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, रेलिंग फांदते वक्त युवक का हाथ लोहे की एंगल में फंस गया था। ऑपरेशन करके एंगल निकाल दिया गया है।
ट्रॉमा सर्जरी के प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, रेलिंग फांदते वक्त युवक का हाथ लोहे की एंगल में फंस गया था। ऑपरेशन करके एंगल निकाल दिया गया है।