फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC will give refund to Tejas Express passengers for being 10 hours late.

Tejas: 10 घंटे देरी से पहुंचने पर तेजस के 440 यात्रियों को मिलेगा 1.10 लाख का रिफंड, ट्रेन स्टाफ पर भड़के लोग

Mon, 09 Jan 2023 11:43 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Jan 2023 11:43 AM IST
सार

तेजस एक्सप्रेस 10 घंटे लेट पहुंची तो यात्रियों ने बवाल कर दिया। यात्रियों की ट्रेन स्टाफ के साथ कहासुनी हुई। आईआरसीटीसी इसके लिए 440 यात्रियों को रिफंड भी देगा।

विज्ञापन
IRCTC will give refund to Tejas Express passengers for being 10 hours late.
- फोटो : twitter@indian railway

विस्तार

कोहरे ने कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के संचालन को भी बेपटरी कर दिया। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस शनिवार रात दस बजे की जगह रविवार सुबह सवा आठ बजे पहुंची। ट्रेन के दस घंटे देरी से पहुंचने पर यात्री भड़क गए। उनकी ट्रेन स्टाफ से कहासुनी भी हुई। आईआरसीटीसी 440 यात्रियों को 250 रुपये प्रति यात्री की दर से 1.10 लाख रुपये का रिफंड देगा। वहीं रविवार को लखनऊ जंक्शन से रवाना होने वाली तेजस को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


ट्रेन लेट होने से यात्रियों के लिए मुसीबतें खड़ी हो गईं। कुछ यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनकी अटेंडेंट से कहासुनी भी हुई। हालांकि, यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। ट्रेन की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को कुर्सियों पर ही रात बितानी पड़ी। आईआरसीटीसी प्रशासन की ओर से तेजस एक्सप्रेस के देरी से आने पर रिफंड की सुविधा दी जाती है। ट्रेन के दो घंटे से ऊपर की देरी पर 250 रुपये प्रतियात्री रिफंड दिया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना, योगी सरकार में सोशल मीडिया पर गुंडई की अनुमति नहीं मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा का ट्विटर एडमिन गिरफ्तार: पुलिस मुख्यालय के बाद जिला कारागार पहुंचे अखिलेश यादव, सपाइयों पर लाठीचार्ज


वहीं दूसरी ओर लखनऊ  जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे रवाना होती है। चूंकि नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली ट्रेन दस घंटे देरी से पहुंची थी, ऐसे में रविवार को नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया। 

वीआईपी ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार
कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी बरकरार है। नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस रविवार को दो घंटे देरी से पहुंची। वहीं लखनऊ मेल ढाई घंटे देरी से आई। ऐसे ही नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटे 40 मिनट तथा बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.40 घंटे की देरी से पहुंची।

फ्लाइटें देरी से हुईं रवाना, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान
अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइटों के देरी से टेकऑफ करने की वजह से यात्री परेशान हुए। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई-5222 रविवार को डेढ़ घंटे देरी से उड़ान भर सकी। एयर इंडिया की एआई-626 मुंबई जाने के लिए एक घंटे 40 मिनट की देरी से उड़ी, इंडिगो की ही 6ई-5119 ढाई घंटे देरी से गई तथा मुंबई से लखनऊ आने वाली गोएयर की फ्लाइट दो घंटे देरी से पहुंची। ऐसे ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 41 मिनट, एयर इंडिया की 54 मिनट, एयर एशिया की 45 मिनट लेट रही, वहीं दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ान डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed