फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IRCTC teams will check the food in trains Railway Board issued instructions

UP News: ट्रेनों में खानपान की जांच करेंगी आईआरसीटीसी की टीमें, रेलवे बोर्ड ने जारी किए निर्देश

Tue, 08 Apr 2025 09:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

इमरसन रॉड से चाय गर्म करने का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में जांच के निर्देश जारी किए हैं। अब आईआरसीटीसी की टीमें ट्रेनों में खानपान की जांच करेंगी। 

विज्ञापन
IRCTC teams will check the food in trains Railway Board issued instructions
ट्रेन।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आईआरसीटीसी के अफसर लखनऊ, गोरखपुर व वाराणसी से चलने वाली ट्रेनों में खानपान, पैंट्रीकार व बेस किचन की जांच करेंगे। रेलवे बोर्ड ने इसके निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


बीते दिनों हमसफर एक्सप्रेस में इमर्शन रॉड से वेंडर द्वारा चाय गर्म करने का वीडियो वायरल होने के बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। जिन ट्रेनों में चेकिंग होगी, उनमें हमसफर एक्सप्रेस के अलावा गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत, गोंडा-छपरा, वाराणसी-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर-ग्वालियर, वाराणसी एक्सप्रेस, वाराणसी-प्रयागराज, आगरा एक्सप्रेस, देहरादून वंदेभारत आदि ट्रेनों में भी जांच की जाएगी। वहीं गोरखपुर, लखनऊ व वाराणसी के बेस किचन भी जांचे जाएंगे। टीमें करीब दस दिन तक जांच करने के बाद रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed