{"_id":"69735495358e02cd31038013","slug":"irctc-launched-package-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1572922-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 12 से थाईलैंड के फुकेट, क्राबी की सैर कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 12 से थाईलैंड के फुकेट, क्राबी की सैर कराएगा आईआरसीटीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आईआरसीटीसी पर्यटकों को 12 फरवरी से थाइलैंड के फुकेट व क्राबी की सैर कराएगा। शुक्रवार को टूर पैकेज गोमतीनगर स्थित कार्यालय में लॉन्च किया गया।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि टूर 12 से 19 फरवरी तक चलेगा। इसमें यात्रियों को फ्लाइट से लाना-ले जाना, तीन सितारा होटल में ठहराव, ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर, यात्रा बीमा, गाइड की सुविधा दी जाएगी। साथ ही फिफि आइलैंड टूर, क्राबी 4 आइलैंड टूर(स्पीड बोट द्वारा), टाइगर केव टेम्पल, रेलै बीच, नाइट मार्केट एवं सिटी टूर कराया जाएगा। अकेले ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रतिव्यक्ति 102500 रुपये, दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रतिव्यक्ति 82800, माता-पिता के साथ रुकने पर प्रति बच्चे के लिए पैकेज की दर 76200 रुपये है। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय एवं वेबसाइट www.irctctourism.com एवं मोबाइल नंबरों 9236367954 व 8287930922 कराई जा सकती है।