{"_id":"67351aa7b9a4231d980c17ae","slug":"iranian-citizen-arrested-for-trying-to-enter-nepal-without-visa-lucknow-news-c-13-1-lko1103-951321-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना वीजा नेपाल में प्रवेश की कोशिश में ईरानी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना वीजा नेपाल में प्रवेश की कोशिश में ईरानी नागरिक गिरफ्तार
Thu, 14 Nov 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी और मोहाना थाने की संयुक्त टीम ने बुधवार को ककरहवा बॉर्डर से बिना वीजा नेपाल सीमा में प्रवेश की कोशिश करते ईरानी नागरिक को गिरफ्तार किया। एसपी प्राची सिंह ने बताया जांच में उसके पास लखनऊ के विराट खंड के पते पर बना फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। विदेशी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम कामरान चकमेह (45) पुत्र मंसूर निवासी तेहरान पर्स स्ट्रीट टानॉड एलए सादी नं.-20/2 बताया। दिल्ली के बसंत कुंज में रहने वाले ड्रग माफिया अमित सिंह से उसकी पहचान 10 वर्ष से है।