फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Iran-Israel War: 930 Indians return from Gulf countries amid war, eight flights cancelled

Iran-ISrael War: युद्ध के बीच खाड़ी देशों से लौटे 930 भारतीय, आठ उड़ाने रहीं निरस्त, 12 उड़ानों का हुआ आवागमन

Tue, 10 Mar 2026 09:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 10 Mar 2026 09:39 PM IST
सार

युद्ध के संकट के बीच भारतीय नागरिकों का वतन वापसी का दौर जारी है। मंगलवार को 12 उड़ानों का आवागमन हुआ जिससे कि लोग अपने घरों को वापस लौटे।

विज्ञापन
Iran-Israel War: 930 Indians return from Gulf countries amid war, eight flights cancelled
- फोटो : Adobe stock

विस्तार

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन पटरी पर नहीं आ रहा है। युद्ध के चलते एक सप्ताह से हवाई संचालन प्रभावित है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि युद्ध के बीच खाड़ी देशों में फंसे देशवासियों का लखनऊ आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी विदेशी एयरलाइन की 12 उड़ानों का आवागमन लखनऊ एयरपोर्ट पर रहा। खाड़ी देशों से 930 भारतीय लखनऊ पहुंचे। वहीं, भारतीय एयरलाइन की कुल आठ उड़ानों का संचालन निरस्त रहा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की सुबह 10:50 बजे फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड-843) अमौसी एयरपोर्ट पर उतरी, जबकि 11:50 बजे उड़ान (एफजेड-844) यहां से दुबई के लिए रवाना हुई। इसके अलावा मस्कट से दो तथा जेद्दा, रियाद और दमाम से एक-एक विमान लखनऊ पहुंचे। वहीं यहां से मस्कट के लिए दो तथा जेद्दा, अबूधाबी, दमाम और रियाद के लिए एक-एक विमान ने उड़ान भरी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कम कीमत पर मिलेंगे शहरों में मकान, गांव-गांव तक जाएंगी सरकारी बसें; जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मार्च में पहली बार मौसमी घटना, दोहपर में दिखी धुंध, इस जिले में दृश्यता 30 मीटर; वैज्ञानिकों ने बताया कारण


इसके अलावा जेद्दा, मस्कट, दम्माम, रियाद और दुबई से भारतीय यात्रियों को लेकर सऊदिया एयरलाइन, सलाम एयर, फ्लाईनस एयरलाइन, ओमान एयर और फ्लाई दुबई की उड़ानें चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरीं।

गोंडा, बहराइच , बलरामपुर सहित आसपास के जिलों से परिचित इन यात्रियों को लेने एयरपोर्ट आए। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्री परिजनों से भावुक हो उठे। हालांकि लखनऊ से वापस रवाना होने वाली इन उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट रही।

Trending Videos

इनका हुआ संचालन

एसवी 892 जेद्दा-लखनऊ
एसवी 893 लखनऊ-जेद्दा
ओवी 705 मस्कट-लखनऊ
ओवी 706 लखनऊ-मस्कट
एक्सवाइ 896 दम्माम -लखनऊ
एक्सवाइ 897 लखनऊ-दम्माम
डब्ल्यूवाइ 265 मस्कट-लखनऊ
डब्ल्यूवाइ 266 लखनऊ-मस्कट
एक्सवाइ 333 रियाद-लखनऊ
एक्सवाइ 334 लखनऊ-रियाद
एफजेड 443 दुबई लखनऊ
एफजेड 444 लखनऊ-दुबई

यह रहीं निरस्त
6ई 1416 अबुधाबी-लखनऊ
6ई-1415 लखनऊ-अबुधाबी
6ई 1424 शारजाह-लखनऊ
6ई-1423 लखनऊ-शारजाह
आईएक्स 194 दुबई-लखनऊ
आईएक्स 193 लखनऊ-दुबई
6ई-098 दम्माम-लखनऊ
6ई-097 लखनऊ-दम्माम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed