{"_id":"69b02997ed44ba41e208ccd3","slug":"up-for-the-first-time-in-march-a-change-in-scenery-was-observed-with-fog-appearing-during-the-afternoon-vi-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मार्च में पहली बार मौसमी घटना, दोहपर में दिखी धुंध, इस जिले में दृश्यता 30 मीटर; वैज्ञानिकों ने बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मार्च में पहली बार मौसमी घटना, दोहपर में दिखी धुंध, इस जिले में दृश्यता 30 मीटर; वैज्ञानिकों ने बताया कारण
Tue, 10 Mar 2026 07:58 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में नमी भरी पुरवाई हवाओं के कारण कई जिलों में घनी धुंध छा गई। प्रयागराज में दृश्यता घटकर 30 मीटर रह गई। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 15-16 मार्च को तराई और पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बांदा सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
दोपहर में दिखी धुंध
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदला सा नजर आया। सुबह के समय राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में छाई घनी धुंध की चादर ने लोगों को चौंका दिया। कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई।
विज्ञापन
प्रयागराज में दृश्यता घटकर 30 मीटर रह गई, जबकि अमेठी में 50 मीटर, मेरठ में 100 मीटर और वाराणसी में 500 मीटर तक सीमित रही। लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, सहारनपुर और मुरादाबाद समेत कई शहरों में भी सुबह धुंध की चादर छाई रही।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार नमी से भरी पूर्वा हवाओं और हवा में धूल कणों के फंसने के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे 15 और 16 मार्च को तराई और पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते तापमान की बात करें तो मंगलवार को बांदा में सर्वाधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं आगरा और झांसी में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 24.6 डिग्री के साथ वाराणसी में सबसे गर्म रात रही।
मार्च 2008 में भी हुआ प्रदेश में ऐसा धुंध भरा मौसम
अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नमी भरी पूर्वा हवाओं की वजह से मार्च 2008 में भी ऐसा मौसम देखने को मिला था। यह सामान्य मौसमी घटना है।